विरार। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान मे तेरापंथ युवक परिषद विरार मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन 6सितंबर को करने जा रहा है ।इस ब्लड डोनेशन कैम्प के बैनर का अनावरण प्रवक्ता उपासक श्री सुशीलजी बाफना,सहयोगी उपासक महावीरजी चोरड़िया के सानिध्य मे किया।बैनर अनावरण मुम्बई सभा अध्यक्ष श्री नरेंद्रजी तातेड़ ,मंत्री विजयजी पटवारी व उनकी टीम,अणुव्रत समिति के अध्यक्ष श्री रमेशजी चौधरी,मंत्री चेतनजी कोठारी व उनकी टीम,व स्थानीय अणुव्रत संयोजक एवं पदाधिकारी गण द्वारा किया गया।यह जानकारी तेयुप मंत्री राजेश सोलंकी ने दी।

