वसई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में वसई तेरापंथ भवन में तेरापंथ युवक परिषद वसई द्वारा अभिनव सामायिक के बैनर का अनावरण कर तत्पश्चात अभिनव सामयिक का आयोजन कराया गया । इसमें ऊधना,सूरत (गुजरात) से पधारे उपासक जी महावीरजी संचेती, मिश्रीमलजी नंगावत, व अनिलजी चंडालिया ने अभिनव सामायिक का प्रयोग करवाया एवं सामायिक का व्यवहारिक व पारिवारिक जीवन मे महत्व, उपयोगिता व आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। वसई के 136 श्रावक व श्राविकाओ ने 167 सामयिक करके अच्छी उपस्थिति दर्ज कराई।
तेयुप अध्यक्ष गजेंद्र गुंदेचा ने सीमित संख्या मे परिवार होते हुए भी पर्युषण महापर्व के सभी कार्यक्रमो में व विशेष कर अभिनव सामायिक में लगभग शतप्रतिशत सहभागिता पर धन्यवाद ज्ञापित किया। यह जानकारी हितेन्द्र सामोता द्वारा प्रदान की गई।

वसई में अभिनव सामायिक के बैनर का अनावरण

