विरार। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद एवं समण संस्कृति संकाय के संयुक्त तत्वाधान में जैन विद्या कार्यशाला की परीक्षा विरार तेरापंथ युवक परिषद द्वारा तेरापंथ भवन विरार में नवकार मंत्र से प्रारम्भ हुई। बैनर का अनावरण एवं प्रश्न पुस्तिका का लिफाफा सभा अध्यक्ष तेजराजजी हिरण, सभा मंत्री अजयराजजी फुलफगर, तेयुप अध्यक्ष विजय धाकड़, तेयुप मंत्री राजेश सोलंकी, रमेश जोठा, पंकज हिरण, महिला मंडल से कैलासदेवी हिरण, मंजू सोलंकी, पिस्ता सांखला, जयश्री हिंगड़ एवं कई गणमान्य श्रावकों के समक्ष खोला गया। कुल 12 सम्भागीयों ने परीक्षा में भाग लिया। इस कार्यक्रम की जानकारी तेयुप मंत्री राजेश सोलंकी ने दी।

विरार में जैन विद्या कार्यशाला की परीक्षा का आयोजन

