साक्री (खान्देश)। परमश्रद्धेय आचार्य प्रवर की महती कृपा और शासनश्री साध्वी पदमावतीजी आदि ठाणा ४ की प्रेरणा व परिश्रम हो तो सभी काम सहज पूर्ण हो जाते है। निमित्त था, शासनश्री साध्वीजी के दर्शन का। मात्र प्रत्यक्षात कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यशाला का।
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्री विमलजी कटारिया, उपाध्यक्ष श्री मुकेशजी गुगलिया और महामंत्री श्री संदीपजी कोठारी की विशेष उपस्थिति में आचार्य तुलसी डियग्नोस्टिक सेंटर जलगांव का शुभारंभ करने के पशचात अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमलजी कटारिया, उपाध्यक्ष श्री मुकेशजी गुगलिया और महामंत्री श्री संदीपजी कोठारी द्वारा साक्री तेरापंथ युवक परिषद की संगठन यात्रा के अंतर्गत उनकी सार संभाल की गई एवं अभातेयुप द्वारा निर्देशित सभी आयामों को आयोजित कर उन सभी कार्यक्रमो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
तेयुप साक्री द्वारा साक्री में आचार्य तुलसी डियग्नोस्टिक सेंटर की शुरुवात करने का प्रस्ताव रखा गया। इसी प्रस्ताव को मान देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उन्हें इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर तेरापंथ समाज साक्री के सभी श्रावक श्राविका उपस्थित थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री एवं उपाध्यक्ष द्वारा दिये गए वक्तव्य ने चर्चा को कार्यशाला का रूप दे दिया। लगभग 2 घंटे का सफल कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ।
साक्री में संगठन यात्रा

