सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारतीय महिला हाकी टीम ने जापान को हराकर खिताब जीता
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारतीय महिला हाकी टीम ने जापान को हराकर खिताब जीता

Last updated: August 22, 2019 10:55 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

टोक्यो:भारतीय महिला हाकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को यहां मेजबान जापान को एक संघर्षपूर्ण मैच में 2-1 से हराकर ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता का खिताब जीता। ओआई हाकी स्टेडियम में विश्व में दसवें नंबर की भारतीय टीम की तरफ से नवजोत कौर ने 11वें लालरेमसियामी ने 33वें मिनट में गोल किये। जापान की तरफ से एकमात्र गोल मिनामी शिमिजु ने 12वें मिनट में किया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक रवैया अपनाया। पहले दस मिनट में भारत का दबदबा रहा और उसे 11वें मिनट में इसका फायदा भी मिला जब एक बेहतरीन मूव पर नवजोत गोल करने में सफल रही।

भारत की खुशी हालांकि ज्यादा देर तक नहीं रही और जापान ने जवाबी हमला करके अगले मिनट में गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने अपनी रक्षापंक्ति पर ध्यान दिया। दोनों टीमों ने कुछ मौके बनाये लेकिन वे गोल करने में नाकाम रही। इससे मध्यांतर तक स्कोर 1-1 से बराबरी पर ही रहा।

मध्यांतर के बाद भारत ने आक्रामक तेवर अपनाये और उसने 33वें मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल किया। भारतीय ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर का शाट जापानी गोलकीपर मेगुमी कागेयामा ने बचा दिया लेकिन युवा फारवर्ड लालरेमसियामी रिबाउंड पर गोल करने में सफल रही। जापान को भी 42वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन भारतीय रक्षकों ने उसका बचाव करके भारतीय बढ़त बरकरार रखी। भारत को 45वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन इस पर वह गोल नहीं कर पाया। भारत आखिरी क्वार्टर में गोल बचाने की कवायद में जुट गया और इसमें वह सफल भी रहा। जापान को आखिरी क्षणों में लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता ने दोनों अवसरों पर अच्छा बचाव किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article FWICE ने हटाया बैन, पाकिस्तान में परफॉर्म करने पर मीका सिंह ने कहा ‘मैंने गलती की है’
Next Article कांग्रेस का सरकार पर निशाना, सुरजेवाला ने कहा- चिदंबरम के सवालों से परेशान हो की गई कार्रवाई
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

Dhanteras 2026: ‘प्यार से भरा घर ही असली दौलत’, अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया धनतेरस का असली महत्व, साझा की बचपन की यादें
entertainment lifestyle social
November 4, 2026
‘प्रताप’ का नया गाना ‘मैं वापस आऊंगा’, यादों, प्यार और लौटने के वादे के एहसास को करता है बयां
entertainment
November 4, 2026
बिरला स्टूडियोज़ ने कार्तिक आर्यन स्टारर और कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लड़ाकू’ की रिलीज़ डेट 18 जून 2027 घोषित की!
entertainment
November 4, 2026
पीएम अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना फिर शुरू कराने की मांग, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
state
November 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?