मुंबई। मानसून के आंनद के साथ धर्माराधना के सामाजिक समरसता में रुचि रखने वाली रॉयल ग्रुप के रॉयल्स सूरत एवं उधना में चरित्र-आत्माओं के दर्शन एवं सेवा का लाभ लिया। सूरत में विराजित महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य उग्रविहारि तपोमूर्ति मुनि श्री कमलकुमारजी के सानिध्य में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से सामायिक करते हुए श्री भक्ताम्बर स्त्रोत का पाठ किया।
उधना में विराजित महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री सरस्वतीजी एवं साध्वी वृंद के दर्शन किये। पूरे बोरिवली समाज की ओर से वंदना अर्ज़ की। मुनिश्री ने अपने उदबोधन में कहा कि बोरिवली के जागरूक श्रावक सदेव धर्म आराधना करते रहे। गुरुदेव के आशीर्वाद एवं मंगल शुभ आशीष के साथ मुनि श्री एवं साध्वी श्री से मंगलपाठ श्रवण कर मुंबई की ओर प्रस्थान किया।
नवसारी में तपस्वीनी बहनो की तपस्या की अनुमोदना का भी लाभ लेते हुए रास्ते में सुरम्य वातावरण का आनंद लेते हुए आगे प्रस्थान किया किशोर धाकड़, अशोक मादरेचा, अर्जुन सिंघवी, सुनील लोढा, जयेश चोरडिया, मनोज तातेड़ की उपस्थिति रही। सभी ने सातीवली स्थित गर्म-कुंड में स्नान कर घर की और प्रस्थान किया। पिकनिक को सफल बनाने में गौरव भंसाली, मनोज डागलिया, नरेश मेहता, विनोद धाकड एवं पूरे रॉयल परिवार का सराहनीय योगदान रहा।
रॉयल ग्रूप बोरिवली ने गुजरात भ्रमण आंनद के साथ सूरत एवं उधना में चरित्र-आत्माओं के दर्शन सेवा का लिया लाभ

