मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद नेहरू नगर द्वारा प्रतिवर्ष सेवा संस्कार और संगठन के क्षेत्र में बहुआयामी बहुउद्देशीय कार्यक्रम का आयोजन करते रहते हैं उसी क्रम में तेरापंथ युवक परिषद नेहरू नगर द्वारा सेवा के क्षेत्र में दादर स्थित कमला मेहता अंध विद्यालय मैं लगभग 160 बच्चों की उपस्थिति में प्रातः कालीन अल्पाहार की व्यवस्था रखी गई जिसमें स्थानीय महिला मंडल और युवक परिषद के सदस्यों ने जागरूकता और सद्भावना से भाग लिया lबच्चों को अल्पाहार से पहले नवकार महामंत्र का उच्चारण करवाया गया और महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष मैं उनके अवदान उसे बच्चों को अवगत कराया गया।
सेवा के दूसरे उपक्रम में सातारा में आई बाढ़ से ग्रसित लोगों की मदद के लिए परिषद ने अपने स्वेच्छा से कपड़े, बिस्तर, अनाज दवाइयां, भोजन के पैकेट और आर्थिक मदद कर कर अपने आप को समाज के कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता और जागरूकता का परिचय दियाl सेवा के इसे उपक्रम के मद्देनजर तेरापंथ युवक परिषद नेहरू नगर कुर्ला ईस्ट स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन म न पा स्कूल ठक्कर बापा कॉलोनी चेंबूर के प्रांगण में समायोजित किया गया।
निलेश राठौड़ द्वारा नवकार महामंत्र और महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत महाप्रज्ञ एक अवदान लोगों के बीच में अपने उदगार प्रेषित किए। स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब आधा दर्जन के ऊपर जांचों का उपक्रम का लाभ लगभग 350 लोगों ने लिया स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉ कैलाश कोठारी की पूरी टीम सक्रियता से लोगों के रोग के निदान में बड़े ही कर्मठता से लगे हुए थे डॉक्टर धर्म कोठारी नेभी अपनी सेवाओं को प्रेषित कियाl कार्यक्रम को विशेष रूप से अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल का सहयोग मिला।
कार्यक्रम में विशेष तौर पर स्थानीय महिला मंडल , स्थानीय परामर्शक मंडल और अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद स्थानीय केंद्रीय टीम और तेरापंथ युवक परिषद चेंबूर के सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागी बन कार्यक्रम को गति प्रदान की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष लोकेश संचेती मंत्री विमल हिरण ,मनोज सांखला राकेश कोठारी ,जैकी सामोता बसंती सामोता, हरीश कोठारी दिनेश कोठारी, किरण जैन, मुकेश मांडोत ,शंकर सिंह सोलंकी आदि कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा lयह जानकारी निलेश राठौड़ ने दी।
तेरापंथ युवक परिषद नेहरू नगर का सेवा के क्षेत्र में सप्ताहभर में त्रिआयामी कार्यक्रम

