कुर्ला। ज्ञानशाला दिवस पर कुर्ला में बच्चो की रैली का आयोजन बेलग्रामी रोड से तेरापंथ भवन तक हुआ। इसके बाद तेरापंथ भवन में ज्ञानशाला के बच्चो का एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञानशाला प्रशिक्षका मीना लोढ़ा ओर बसन्ता बाठिया ने सभी का स्वागत किया। बच्चो ने सुंदर नृत्यद्वारा अपनी प्रस्तुति दी।
विभिन्न प्रतियोगिता में सफल हुए बच्चो को पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। जल है तो कल है प्रतियोगिता में राष्टीय स्तर पर तृतीय स्थान पर निव्या जितेंद कोठारी का अभिनंदन किया गया है। इस अवसर पर तेरापंथी सभा कुर्ला के अध्यक्ष राजू मेहता अलबेला, ते यू प के अध्यक्ष भरत चोधरी, मंत्री सुनील सांखला, राजकुमार चपलोत, जीतू मादरेचा, हिम्मत राठौड़, निर्मल हिरण, दिलीप राठौड़, राजीव डांगरा, ख्यालीलाल बड़ाला, महिला मंडल की सहसयोजिका शोभा मादरेचा, भारती राठौड़, चंचलदेवी नाहर, अरुणा सांखला, लीना कोठारी, अनिता डांगरा, नीतू तातेड़, मीना सियाल, नीता सियाल, पूजा राठौड़ आदि गणमान्य की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन मीना लोढ़ा ने किया।

ज्ञानशाला दिवस पर कुर्ला में बच्चो की रैली का भव्य आयोजन

