मुम्बई: रविवार को ज्ञानशाला दिवस पुरे देश भर में मनाया गया। इसी कड़ी में मुंबई के भांडुप इलाके में ज्ञानशाला दिवस के पावन अवसर पर भव्य रैली निकाली गई। साथ ही भांडुप के ईश्वर नगर में विराजित स्थानकवासी संप्रदाय के साध्वी श्री सुभद्राजी का मंगल उद्बोधन प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष बाबूलाल कोठारी, मंत्री देवेंद्र कोठारी, ते.यु.प अध्यक्ष मनसुख हिरण, मंत्री महावीर बाफना, वरिष्ठ श्रावक फतेहलाल लोढा, रायचंद जोन संयोजिका, उपासिका सीमा कोठारी, मुख्य प्रशिक्षक एवं महिला मंडल संयोजिका पिस्ता परमार, सह संयोजिका मंजू हिरण एवं रेखा सिंघवी, मुंबई महिला मंडल विशेष सहयोगी रेणू बोथरा, ज्ञानशाला प्रशिक्षिका मंजू कोठारी, आशा हिरण, श्वेता पोखरना, रश्मि राठौड़, उपासिका मीना भंडारी, सुरभि परमार एवं समस्त तेरापंथ परिवार का विशेष सहयोग रहा। बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रखी गई। वही सुपरस्टार हिरल कोठारी का सम्मान किया गया। बच्चों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए तेरापंथ भांडुप के युवक परिषद व महिला मंडल की अच्छी उपस्थिति रही। यह जानकारी अणुव्रत समिति सदस्य एवं स्थानीय सभा के मंत्री देवेंद्र कोठारी ने दी।

ज्ञानशाला दिवस पर भांडुप में भव्य आयोजन

