ठाणे। अभातेयुप द्वारा स्थानीय तेयुप की सार संभाल हेतु आयोजित की जाने वाली संगठन यात्रा के तहत आज तेयुप थाने सिटी की संगठन यात्रा तेरापंथ भवन ठाणे में साध्वी श्री अणिमा श्री जी,साध्वी श्री मंगल प्रज्ञा जी से मंगलपाठ श्रवण के पश्चात आयोजित हुई। अभातेयुप कार्यकारिणी सदस्य एवम परिषद प्रभारी मनोज संकलेचा पुणे ने अध्यक्षता की। विजय गीत का संगान तेयुप टीम एवं श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन मनोज संकलेचा ने किया। तेयुप उपाध्यक्ष विकास आच्छा ने आजकी मीटिंग की प्रस्तावना रखी।
तेयुप ठाणे सिटी अध्यक्ष कमलेश दुग्गड ने सभी का स्वागत करते हुए प्रभारी को गतिविधियों से अवगत कराया।
तत्पश्चात निवर्तमान मंत्री अमृत श्रीश्रीमाल, मंत्री भाविन भन्साली ने अब तक परिषद द्वारा किये गए कार्यो की प्रस्तुति दी। संगठन मंत्री गिरीश सिसोदिया,उपाध्यक्ष राजेश भटेवरा,कोषाध्यक्ष कमलेश चंडालिया,बिनोद कोठारी,महेश छाजेड़,विमल गादिया ने अपने विचार रखे। मनोज संकलेचा ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र द्वारा इंगित सभी कार्यो को परिषद बड़ी सक्रियता से कर रही है, जैन संस्कार विधि को और ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने की प्रेरणा दी। आभार ज्ञापन यात्रा संयोजक देवेंद्र पुनमिया ने किया। मंच संचालन विकास आच्छा ने किया।
तेयुप ठाणे सिटी की संगठन यात्रा

