अमराईवाड़ी। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या शासनश्री साध्वीश्री मधुबालाजी के सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल अमराईवाडी द्वारा महासती अंजना परिसंवाद की रोचक, शानदार, ह्रदय-स्पर्शी एवं प्रेरणास्पद प्रस्तुति सिंघवी भवन के प्रांगण में हुई।
इस परिसंवाद में दर्शाया गया कि किस तरह अंजना ने घोर कष्ट सहन किए। पूर्व कृत कर्मों के कारण किस तरह उन्हें परिवार से,पति से 12 वर्षों तक दूर रहना पड़ा। साध्वीश्री सौभाग्यश्रीजी एवं साध्वीश्री मंजुलयशाजी के अथक श्रम से बहनों ने सुंदर प्रस्तुति दी। परिसंवाद का संयोजन साध्वीश्री मंजुलयशाजी ने किया।
कार्यक्रम की मंगल शुरुआत महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत से की। अध्यक्षा श्रीमती संगीताजी सिंघवी ने स्वागत वक्तव्य दिया।आभार ज्ञापन श्रीमती सेजलजी मंडोत ने किया। निरंतर बारिश होते हुए भी कार्यक्रम में लगभग 170 से अधिक दर्शकों की उपस्थिति रही। परिसंवाद में 15 बहनों ने तथा एक ज्ञानशाला के ज्ञानार्थी ने पार्टिसिपेट किया।

अमराईवाड़ी में महासती अंजना परिसंवाद की रोचक प्रस्तुति

