सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: युवक अपने दायित्व के प्रति रहे सजग : मुनि श्री ज्ञानेन्द्रकुमार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

युवक अपने दायित्व के प्रति रहे सजग : मुनि श्री ज्ञानेन्द्रकुमार

Last updated: August 12, 2019 7:38 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद् चैन्नई द्वारा दक्षिण भारत स्तरीय दायित्व बोध कार्यशाला का आयोजन
चेन्नई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद् चैन्नई द्वारा दक्षिण भारत स्तरीय दायित्व बोध कार्यशाला प्रथम चरण का  आयोजन मुनिश्री ज्ञानेन्द्र कुमार जी एवं मुनिश्री रमेश कुमार जी के संयुक्त सान्निध्य में साहूकारपेट स्थित तेरापंथ भवन में आयोजित हुआ। इस कार्यशाला में कार्यकर्ता प्रक्षिक्षण, शपथ ग्रहण एवं वृहद् सामायिक कार्यशाला का आयोजन हुआ।
जैन ध्वजारोहण अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल जी कटारिया ने किया ओर कार्यशाला का प्रारंभ हुआ। मुनिश्री ज्ञानेन्द्र कुमार जी के महामंत्रोच्चारण के पश्चात अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल जी कटारिया ने दायित्व बोध कार्यशाला की विधिवत घोषणा करते हुए श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। नवीन बोहरा ने विजय गीत का संघान किया।
दायित्व बोध पर प्रवचन देते हुए मुनि ज्ञानेन्द्र कुमार जी ने कहा- दायित्व निभायेंगे तो विजय होंगे। दायित्व नहीं निभायेंगे तो विजय भी नहीं होंगे । सबसे पहले समझे दायित्व किसका है ? पद का दायित्व है , प्रतिष्ठा का दायित्व है या फोटो खिचाने का दायित्व है । आजकल फोटो का दायित्व बहुत देखने को मिलता है । कुछ कार्य किया फोटो न लिया तो उस कार्य को शायद अधूरा माना जा रहा है। कुछ भी नहीं किया और फोटो ले लिया तो बस कार्य सफल हो गया । तब तो केवल नाम पद प्रतिष्ठा का ही दायित्व रह गया । इसे गहराई से सोचे दायित्व सभी युवकों का पदाधिकारियों का और कार्यकर्ताओं का होता है हम परिषद् के हर कार्य को अपना दायित्व समझकर निर्वहन करना चाहिए ।
मुनि रमेश कुमार जी ने कहा- युवक शक्ति के पुंज होते हैं । बहुत कुछ करने का जज्बात भी रखते है। परन्तु दायित्व का सम्यक् बोध न हो तो उस शक्ति का लाभ किसे भी नहीं मिलता। दायित्व बोध बहुत बङा  होता है। उसमें युवा पीढ़ी पर अनेक क्षेत्रों का दायित्व होता है । जैसे – परिवार, समाज , शिक्षा,  सेवा , व्यापार,  राष्ट्र और धर्म । इस प्रकार दायित्व बोध का वृहद् क्षेत्र है। तेरापंथ युवक परिषद् हमारे धर्म संघ की वह संस्था है जहाँ युवकों को संगठित होकर कार्य करने का अवसर मिलता है।
मुनि विमलेश कुमार ने कहा- युवकों में नया जोश होता है, नया चिन्तन भी होता है इस दृष्टि से युवक दायित्व बोध के साथ  बहुत कुछ कर सकते हैं। मुनि सुबोध कुमार ने कहा- शक्ति और शांति ये दो ऐसे शब्द है जो बहुत प्रचलित है l
तेयुप चैन्नई के अध्यक्ष प्रवीण सुराणा ने समागत सभी युवा साथियों का भावभरा स्वागत किया। निवर्तमान अध्यक्ष एवं प्रांतीय संयोजक भरत मरलेचा, राष्ट्रीय सहमंत्री रमेश डागा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन मांडोत दायित्व बोध कार्यशाला के राष्ट्रीय संयोजक अमित नाहटा आदि ने भी अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए।
इस कार्यशाला में आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना , तमिलनाडु,  कर्नाटक, के परिषदों की अनेक क्षेत्रों के सैकड़ो युवकों ने भाग लिया। अलग अलग शेषन में अभातेयुप के उपक्रमों की जानकारी दी गई। जिज्ञासा एवं समाधान किया गया। तेयुप चेन्नई द्वारा आयी हुई सभी परिषदों का मेमोंटो द्वारा सम्मान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष श्री गजेन्द्र जी खाँटेड ने दिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अमराईवाड़ी में महासती अंजना परिसंवाद की रोचक प्रस्तुति
Next Article चेन्नई चातुर्मास 2018: संस्मरणों का वातायन
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?