By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सांसद निधि में 12000 करोड़ नहीं हुए इस्तेमाल, खर्च में तेजी लाएगी सरकार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सांसद निधि में 12000 करोड़ नहीं हुए इस्तेमाल, खर्च में तेजी लाएगी सरकार

Last updated: August 31, 2018 8:54 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:चुनावी साल में मोदी सरकार सांसद निधि को खर्च करने में तेजी लाएगी जिससे विकास कार्य जमीन पर दिखाई दे। सरकार इस सांसद निधि को बड़े पैमाने पर खर्च करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इस फंड की समीक्षा को लेकर दिल्ली के विज्ञान भवन में एक बैठक की गई। समीक्षा बैठक में ये फैसला लिया गया कि इस फंड के इस्तेमाल में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार सभी राज्यों को चिट्ठी लिखेगी। लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को पूरे कार्यकाल में 21,125 करोड़ रुपये सांसद निधि के तौर पर खर्च करने के लिए आवंटित होते हैं।

इसमें से आधे से ज्यादा फंड यानी करीब 12 हजार करोड़ रुपये अभी तक सरकारी सुस्ती के कारण खर्च नहीं हो पाया है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्यवयन मंत्री सदानंद गौड़ा ने इस सालाना समीक्षा बैठक में इस फंड के लिए आने वाली सिफारिशों की कमी पर चिंता जताई। प्रशासन को ऐसे फंड के तहत होने वाले कामों की सिफारिशों और उसे खर्च करने में पूरी ताकत लगाने को कहा। फंड के क्रियान्वयन से जुड़े तामाम दिक्कतों को जल्द दूर किया जाएगा जिससे जरूरतमंदों के विकास से जुड़े रकम का तुरंत और समयबद्ध तरीके से इस्तेमाल हो सके।

अफसरों को ट्र्रेनिंग दी जाएगी: देश भर के ऐसे अधिकारी जो सांसद निधि के कामकाज के लिए जिम्मेदार होते हैं उनकी 15 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच अलग-अलग बैच में ट्र्रेंनिंग भी कराई जाएगी।

मोबाइल एप से रखी जाएगी नजर 
सरकार विकास कार्यों पर नजर रखने के लिए तकनीक का भी सहारा लेगी। मोबाईल एप्लीकेशन की व्यवस्था दो महीने में की जाएगी। विकास के कामों की जियो टैगिंग होगी और काम की प्रोग्रेस रिपोर्ट का ब्योरा तुरंत अपडेट होगा। सांसदों को एक जानकारी की बुकलेट भी मुहैया कराई जाएगी ताकि अधिकारों को लेकर और इस फंड के तेज और समयबद्ध तरीके से इस्तेमाल पर वो पहले से ज्यादा गौर फरमाएं।

सांसदों को हर साल पांच करोड़
लोकसभा में कुल 545 सांसद है जबकि राज्यसभा में 250 सदस्य होते हैं। क्षेत्र के विकास के लिए सांसद निधि के तहत सांसद को 5 करोड़ रुपये की सालाना 2 किस्तें मिलती हैं। लोकसभा के सांसदों का कार्यकाल 5 साल का होता है जबकि राज्यसभा का 6 साल का होता है।

आधी राशि खर्च नहीं हुई
देश के सभी सांसदों ने को आवंटित होने वाली राशि का करीब 12,000 करोड़ रुपये खर्च नहीं हो पा रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार सांसदों और राज्य सरकारों पर इस रकम को जल्द जल्द खर्च करने का दबाव बना रही है। ताकि 2019 चुनावों से पहले विकास कार्यों का फायदा गरीब और जरूरतमंदों को हासिल हो सके।

कुल 21,125 करोड़ का फंड 
लोकसभा के सांसदों को कार्यकाल में 13625 करोड़ रुपये और राज्यसभा के सांसदों को 7500 करोड़ रुपये आवंटित किए जाते हैं। ऐसे में सांसद निधि के तहत विकास योजनाएं के लिए कुल 21125 करोड़ रुपये आंवटित होते हैं जिनके जरिए क्षेत्र में विकास के जरूरी काम किए जाते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सेना की खास तैयारी: इन 4 क्षेत्रों में महिलाओं को मिलेगा स्थायी कमीशन
Next Article अरुंधति रॉय ने कहा, सबकुछ बेपटरी करने की कोशिश करेगी बीजेपी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?