मुंबई:भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 6 अगस्त को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से लोग बेहद दुखी हैं। सुषमा स्वराज के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरा देश ही नहीं बल्कि बॉलीवुड भी शोक में डूबा हुआ है।बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिेए सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी। इसी बीच बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी एक इच्छा जाहिर की है। मुंबई में फिल्म ‘मिशन मंगल’ का प्रचार कर रहीं तापसी पन्नू ने सुषमा स्वराज को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि जीवन में अगर कभी मौका मिला तो वो उनपर एक बायोपिक फिल्म में काम करना चाहेंगी।
मुबंई में अपने फिल्म का प्रमोशन करते हुए तापसी न कहा कि जब स्कूल में पढ़ती थी और टीवी पर सुषमाजी का भाषण सुनती थी तो रुक जाती थी। एक नेता और बेहतरीन इंसान के तौर पर मैं सुषमा स्वराज की फैन हूं और हमेशा रहूंगी। सुषमा जी के किरदार को निभाने को लेकर एक्ट्रेस ने कहा पर्दे पर सुषमा स्वराज जैसी शख्सियत को जीने का मौका मिलेगा तो कभी नहीं छोड़ूंगी। इतनी महान और बेहतरीन नेता की बायॉपिक कौन नहीं करना चाहेगा। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि भले ही हमें राजनीति में कोई इंटरेस्ट नहीं था लेकिन तब भी वो हमारा ध्यान आकर्षित करती थीं। जब भी कोई फेवरेट पॉलिटिशियन के बारे में पूछता है तो तब भी और आज भी मेरे दिमाग में उन्हीं का नाम आता है।
अब तापसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो आपको बात दें कि फिल्म मिशन मंगल रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म की कहानी 2013 में मंगलयान पर आधारित पहली फिल्म है। फिल्म में तापसी के अलावा अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, निथ्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह 15 अगस्त, 2019 को रिलीज होने वाली है।
सुषमा स्वराज की बायॉपिक में काम करना चाहती हैं तापसी पन्नू

