उदयपुर। श्री मेवाड जैन श्वेताम्बर तेरापंथी कॉन्फ्रेंस की उदयपुर जिले के श्रावक श्राविकाओं की महत्वपूर्ण बैठक 04 अगस्त को तेरापंथ भवन, बिजोलिया हाउस, उदयपुर में कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष श्रीमान राजकुमार फत्तावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का प्रारम्भ नमस्कार महामन्त्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ।
श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन कॉन्फ्रेंस के सहमंत्री श्री प्रदीप सोनी ने किया। मेवाड़ कॉन्फ्रेंस के संग़ठन मंत्री श्री धीरेंद्र मेहता ने कॉन्फ्रेंस की तरफ से और तेरापंथी सभा उदयपुर अध्यक्ष श्री सूर्यप्रकाश मेहता ने सभा की और से स्वागत किया। महामंत्री श्री भूपेंद्र चोरडिया ने बैठक के मुख्य उद्देश्यों और कॉन्फ्रेंस की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तुलसी निकेतन उदयपुर के संबंध में अब तक की गयी कार्यवाही और आगे किये जाने वाले कार्य की जानकारी मेवाड़ समाज को देने के लिए इस जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है। कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष श्री राजकुमार फत्तावत ने उदयपुर जिले के अलग अलग क्षेत्रो और उदयपुर समाज से उमड़े श्रावक श्राविकाओं के जनसैलाब को संबोधित करते हुए मेवाड़ कॉन्फ्रेंस की उदयपुर स्थित सम्पति तेरापंथ निकेतन (तुलसी निकेतन) की सन 1971 में जमीन आवंटन से लेकर उसके निर्माण आदेश, शिलान्यास, कब्जा पत्र, लीज डीड आदि की तारीख वार जानकारी सभी को दी।
उन्होंने बताया कि एक व्यक्तिगत संस्था ने किस तरह द्वारा फर्जी कागज लगाकर कॉन्फ्रेंस की आवंटित जमीन को अपने नाम पर करा लिया। इस बैठक में सभी आवश्यक दस्तावेज प्रॉजेक्टर और पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी के समक्ष रखे। अंत मे उदयपुर, गोगुन्दा, मावली, फतहनगर, आकोला, रावलिया कला, नान्देशमा, पदराडा, चंदेसरा, क्षेत्रों से उपस्तिथ श्रावको की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। बैठक में उदयपुर सभा मुख्य संरक्षक श्री शांतिलाल सिंघवी, सभा मंत्री श्री प्रकाश सुराणा, कॉन्फ्रेंस अर्थमंत्री श्री मोतीलाल पोरवाल, श्री इंद्रजीत कर्णावट, भीलवाड़ा से डी सी जैन साहब, श्री इन्द्रमल हिंगड़, श्री प्रभाकर नेनावटी, कॉन्फ्रेंस मंत्री श्री दिनेश हिंगड़, केलवा से श्री बाबुलाल कोठारी, सभाध्यक्ष श्री लवेश मादरेचा, मंत्री श्री राजेन्द्र कोठारी, कांकरोली से श्री गणेशलाल कच्छारा, कॉन्फ्रेंस मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी आदि उपस्तिथ थे। बैठक का कुशल संचालन कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष श्री छगनलाल बोहरा द्वारा और आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बलवंत रांका द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की जानकारी कॉन्फ्रेंस प्रवक्ता दीपक सिंघवी ने दी।
श्री मेवाड जैन श्वेताम्बर तेरापंथी कॉन्फ्रेंस की उदयपुर जिले के श्रावक श्राविकाओं की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

