सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ईरान पर प्रतिबंधों के मामले में हम भारत जैसे सच्चे दोस्त के सहयोग से संतुष्ट: व्हाइट हाउस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

ईरान पर प्रतिबंधों के मामले में हम भारत जैसे सच्चे दोस्त के सहयोग से संतुष्ट: व्हाइट हाउस

Last updated: August 1, 2019 10:20 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: अमेरिका ने कहा है कि वह ईरान पर प्रतिबंध के मामले में अपने सच्चे दोस्त भारत के सहयोग से काफी प्रसन्न है। व्हाइट हाउस की तरफ से बुधवार को जारी बयान में कहा गया कि कई मामलों में राय न मिलने के बावजूद चीन ने भी ईरान के बजाय अमेरिका को अपने व्यापारिक सहयोगी के रूप में चुना जिससे हमें संतुष्टि हुई।

परमाणु कार्यक्रम की वजह से ईरान पर प्रतिबंध लगा
दरअसल, अमेरिका ने पिछले साल नवंबर में ईरान पर परमाणु कार्यक्रम की जानकारी छिपाने का आरोप लगाकर उस पर प्रतिबंध लगा दिए थे। इसके बाद लगभग सभी देशों ने ईरान के साथ व्यापार बंद कर दिया। भारत समेत कुछ देशों को व्यापार खत्म करने के लिए 6 महीने की छूट दी गई थी, ताकि वे लेन-देन से जुड़े समझौते जल्द खत्म कर सकें।

व्हाइट हाउस के एक अफसर ने नाम न उजागर करने की शर्त पर कहा कि ईरान ने जुलाई के महीने में 1 लाख बैरल प्रति दिन तेल निर्यात किया। जबकि कुछ महीनों पहले तक वह हर दिन 7.81 लाख बैर प्रतिदिन तेल निर्यात करता था।

हम भारत की ऊर्जा जरूरतें पूरी करने को तैयार: व्हाइट हाउस अधिकारी
भारत और ईरान के बीच रुपए में पेमेंट पर सहमति बनने को लेकर किए गए सवाल पर अफसर ने कहा- “अमेरिका लगातार भारत के सहयोग का प्रशंसक रहा है। हम उसकी ऊर्जा जरूरतों के बारे में भी जानते हैं। इसलिए खुद एक ऊर्जा निर्यातक के तौर पर हमें भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद कर के काफी खुशी होगी।”

‘ईरान के पास समझौते के काफी कम मौके’
ट्रम्प प्रशासन के ही एक और अफसर ने इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की नीतियों की तारीफ की और कहा कि ईरान के पास फिर से दूसरे देशों के साथ व्यापार साझेदारी शुरू करने के काफी कम मौके बचे हैं। अफसर ने कहा कि दुनियाभर में मौजूद अमेरिकी अधिकारी यह तय करने की कोशिश कर रहे हैं कि सभी देश और कंपनियां प्रतिबंधों का उल्लंघन न करें।

ईरानी विदेश मंत्री जावेद जरीफ पर भी लगे प्रतिबंध
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ पर प्रतिबंध लगाए हैं। ट्रेजरी मिनिस्टर स्टीव न्यूकिन ने कहा कि जरीफ ईरान के सुप्रीम लीडर के एजेंडे को लागू करने में जुटे हैं। वे ईरानी सत्ता के मुख्य प्रवक्ता हैं। अमेरिका साफ कर देना चाहता है कि ईरानी शासन का बर्ताव पूरी तरह अस्वीकार्य है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रानी मुखर्जी की ‘हिचकी’ ने इटली में जीता दिल, किड्स फिल्म फेस्ट में मिला टॉप अवॉर्ड
Next Article वडोदरा में 16 घंटे में 51 सेमी बारिश, एनडीआरएफ ने 1000 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

हॉरर फिल्म ‘झाड़ फूँक’ के प्रीमियर में खौफनाक सीन देख फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामटे को आया पैनिक अटैक, निर्देशक ने बताया घटनाक्रम
entertainment
November 1, 2026
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ एवं साउथ के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में मनाया जीतो दिवाली उत्सव 2026
social
November 1, 2026
हैलोवीन पर जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के आइकॉनिक ‘नगीना’ लुक को किया रीक्रिएट, ओरी और वैष्णव प्रवीण भी बने इस खास अंदाज का हिस्सा!
entertainment
November 1, 2026
पात्रता के अनुरूप हो ज्ञान प्रदान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?