मुंबई। प्रेक्षाध्यान स्वास्थ्य केंद्र कांदिवली, तेरापंथ युवक परिषद एवं तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली मलाड के संयुक्त तत्वाधान व श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के सहयोग से 10 से 18 साल के बच्चों के लिए प्रेक्ष्याध्यान किड्स कैम्प रिटर्न्स का विशेष का आयोजन प्रेक्षा प्राध्यापक मुनि श्री महेंद्र कुमार जी के सानिध्य में कांदिवली तेरापंथ भवन में आयोजित हुआ।
पूरी मुम्बई से सम्मिलित 50 से अधिक बच्चों के इस शिविर में प्रेक्षा ध्यान के विशेष प्रयोग केंद्र के प्रशिक्षक के वी देशमुख, लता जी सोनगरा, जयकुमार व टीम ने कराये, जिसका सभी बच्चों ने पूरा आनंद लिया।
मुनि श्री अभिजीत कुमार जी ने How to Transform Yourself विषय पर बच्चों को विशेष प्रेरणा दी। मुनिश्री ने सभी बच्चों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का महत्व समझाया व कहानी व विशेष प्रयोगों के साथ बच्चों को सच्चाई के साथ अपने सपनो को पाने की राह दिखाई। I have infinite potential, power and positivity के मंत्र के साथ आपने सबको प्रत्येक दिन नवकार मंत्र व महाप्राण ध्वनि के प्रयोग करने का संकल्प दिलाया।
शिविर के आयोजन में संयोजिका प्रीति धाकड़ व केंद्र की पूरी टीम, विशेषकर राजेश बैद, धर्मेश चोपड़ा, सायरा बैद, ममता दोशी, ममता चोपड़ा, संदीप पिंचा, गौतम जी दोशी, अशोक जी कोठारी, प्रतिमा जी पिंचा, संगीता जी परमार, अनिल जी चोरडीया एवं कांदीवली मालाड तेयुप एवं महिला मंडल की संपूर्ण टीम का अथक श्रम रहा। मुनि जागृतिकुमार जी ने प्ले एवं स्टोरी के द्वारा बच्चों को फोकस रखकर आगे बढ़ने की बात कही।
कांदिवली भवन में प्रेक्ष्याध्यान किड्स कैम्प रिटर्न्स का विशेष का आयोजन हुआ

