मुंबई। प्रेक्षाध्यान स्वास्थ्य केंद्र कांदिवली, तेरापंथ युवक परिषद एवं तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली मलाड के संयुक्त तत्वाधान व श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के सहयोग से प्रेक्ष्याध्यान एवं लीडरशिप स्किल्स का एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन प्रेक्षा प्राध्यापक मुनि श्री महेंद्र कुमार जी के सानिध्य में कांदिवली तेरापंथ भवन में आयोजित हुआ।
बांद्रा से लेकर भायंदर तक कि सभी युवक परिषद, महिला मंडल, तेरापंथी सभा, ज्ञानशाला प्रशिक्षक बहने, जीवन विज्ञान अकादमी, अणुव्रत समिति आदि सभी संघीय संस्थाओं के अध्यक्ष, मंत्री, संयोजक संयोजिका, सह संयोजिका आदि नेतृत्व के शिखर सभी पदाधिकारियों के लिये आयोजित इस विशेष नेतृत्व कौशल विकास कार्यशाला में प्रेक्षा ध्यान के विशेष प्रयोग केंद्र के मुख्य प्रशिक्षक पारसमल जी दुग्गड़ व टीम ने कराये, जिसका सभी ने पूरा आनंद लिया। मुनि श्री अभिजीत कुमार जी ने सभी पदाधिकारियों को अपना पद नहीं अपना कद ऊंचा रखने की प्रेरणा दी। मुनिश्री ने सभी को अपनी टीम एवं अपने क्षेत्र के लोगों को अध्यात्म के मार्ग की ओर आगे बढ़ाने को कहा। सड़ते हुए टमाटर के समान ईगो को साइड में रख चलने वाला लीडर वही जो निडर हो के सच्चाई को साथ लेके चले। आपने सभी को अपने पद की गरिमा को बढ़ाते हुए उत्तरोत्तर विकास की गति को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया।
फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र जी कोठारी ने सभी का स्वागत किया। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई के उपाध्यक्ष श्री बाबूलाल जी बाफना ने अपने वक्तव्य में प्रेक्षाध्यान स्वास्थ्य केंद्र के कार्यकलापों की सराहना करते हुए सभा के पूरे सहयोग की घोषणा की। केंद्र के डायरेक्टर जयचंद्र सांखला ने केंद्र की गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन संयोजिका प्रीति धाकड़ ने किया व बच्चों के विशेष कैम्प व यहाँ होने वाले योग शिविरो की सूचना दी। केंद्र के संयोजक प्रमोद डांगी ने सभी पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में अति शीघ्र प्रेक्ष्याध्यान एवं योग साधना के शिविर का आयोजन करने एवं रेगुलर प्रेक्षाध्यान क्लासेस शुरू की अपील की एवं केंद्र की ओर पूरा सहयोग देने की भरोसा दिया। मुख्य प्रशिक्षक पारसमल जी दुग्गड़ ने अब तक हुए 13 शिविरों में शिविरार्थीओ को हुए चमत्कारिक अनुभवों को संक्षिप्त में बताते हुए प्रेक्ष्याध्यान के महत्व को समझाया।
आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के जन्म शताब्दी वर्ष मैं सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में उनके द्वारा प्रदत मानव कल्याण हेतु प्रेक्षाध्यान एवं योग साधना को जन जन तक जन आंदोलन बनाने के लिए बांदा से लेकर भायंदर तक के सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में अपना सहयोग देने का संकल्प किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से कमलेश बोहरा, प्रीतम हिरण, दिनेश सिंघवी, जवेरी लाल नौलखा, राजेन्द्र सिंघवी, मीरा रोड, सांताक्रूज, मलाड, गोरेगांव, अंधेरी, विलेपार्ले, दहिसर, बोरीवली, सांताक्रुज, कांदीवली, खार, बांद्रा, जोगेश्वरी आदि से 60 से अधिक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की संरचना व आयोजन में ममता दोशी, ममता चोपड़ा, संदीप नाहटा, संदीप पिंचा, राजेश बैद, धर्मेश चोपड़ा, सायरा बैद, विकास भूतोड़िया, गौतम जी दोशी, अशोक जी कोठारी, प्रतिमा जी पिंचा, संगीता जी परमार, अनिल जी चोरडीया एवं कांदीवली मालाड तेयुप एवं महिला मंडल की संपूर्ण टीम का पूरा सहयोग रहा। देशमुख सर्, अलका जी, नितिन जी, लता जी, जयकुमार, विमला जी पटेल आदि प्रशिक्षको की पूरी टीम ने कार्यक्रम में प्रेक्ष्याध्यान के प्रयोगों में सबका सहयोग दिया।
तेरापंथ भवन कांदिवली में प्रेक्ष्याध्यान एवं लीडरशिप स्किल्स के विशेष वर्कशॉप का आयोजन

