धार्मिक संस्कार देने का उपक्रम है मंत्र दीक्षाः मुनि रमेश कुमार
ट्रिप्पीकेन (चेन्नई)। तेरापंथ युवक परिषद् चैन्नई के तत्वधान में आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री रमेश कुमार जी के सानिध्य में मंत्र दीक्षा का आयोजन तेरापंथ भवन ट्रिप्पीकेन में आयोजित किया गया। 8 से 11 वर्ष के बच्चों को नमस्कार महामंत्र से मंत्र दीक्षा प्रदान की गई।
मंत्र दीक्षा का महत्व बताते हुए मुनि रमेश कुमार ने कहा – भारतीय धर्म संस्कृति में दीक्षा का अपना महत्व है। नमस्कार महामंत्र में अचिंत्य शक्ति है । इससे विघ्न बाधाएं दूर होती है । सभी को प्रतिदिन कम से कम 27 बार जाप अवश्य करना है । मंत्र दीक्षा से धार्मिक संस्कार पुष्ट होते हैं । बच्चों में धार्मिक संस्कार देने का उपक्रम मंत्र दीक्षा है। आपने सभी बच्चों को मंत्र दीक्षा के संकल्प कराये।
इससे पूर्व मुनि रमेश कुमार ने महामंत्रोच्चारण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वरिष्ठ श्रावक मदनलालजी मरलेचा ने “अर्हं अर्हं की वंदना फलै” गीत से मंगलाचरण किया। तेयुप के उपाध्यक्ष मुकेश नवलखा ने सभी का स्वागत किया । मंत्र दीक्षा किट मुनि श्री को निवेदन कर बच्चों को वितरित की गई। इस कार्यक्रम के प्रायोजक रणजीत मल जी अक्षय, ध्रुव छल्लाणी रहे।
इस अवसर पर ए.टी.डी.सी. के राष्ट्रीय प्रभारी भरत मरलेचा, सहमंत्री सन्तोष सेठिया, दीपक कातरेला, हरिश भंडारी, दिनेश मुथा, नवीन बोहरा, आदि के अलावा तेरापंथ सभा अध्यक्ष विमलजी चिपङ , जैन श्वेतांबर तेरापंथी ट्रस्ट ट्रिप्पीकेन के अध्यक्ष गौतम जी सेठिया, बसंतराज जी मरलेचा, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे । तेयुप के मंत्री दिलीप भंसाली ने मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का कुशलता पूर्वक संचालन किया।
ट्रिप्पीकेन तेरापंथ भवन में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन

