मुंबई। आ. रविशेखरसूरीश्वरजी म. सा. की निश्रा में नेमानी वाड़ी, ठाकुरद्वार में आज ललितशेखरविजयजी म. सा. ने ‘क्रोध’ विषय पर प्रवचन दिया। उपशम यानी क्षमा रखना चाहिए पर ये हमारे बस की बात नहीं हैं। क्रोध आता हैं वो बंध हैं पर क्रोध का अनुबंध नहीं रखना चाहिए। केला और आम के उदाहरण से समझाया के केला खा लिया और खत्म हो गया, केले में से केले का वृक्ष नहीं बनता उसे कहते है बंध, पर आम खा लिया पर उसकी गुठली में से नया वृक्ष बनता हैं और वृक्ष पे हजारों आम उगते हैं और उन हजारों आमों में से करोड़ों आम पैदा होते हैं, परंपरा चलती रहे उसे कहते है अनुबंध। क्रोध करो वो बंध और क्रोध की परंपरा चले वो अनुबंध।
मरने के बाद परभव में ५ चीजें हमारे साथ आती है, संपत्ति, सुकृत, दुष्कृत, स्वजन और दुश्मन। संपत्ति, पर कैसे ? जैसे एक देश की मुद्रा दूसरे देश में नहीं चलती, पर दूसरे देश की मुद्रा में बदल देने से चलती है ठीक वैसे ही संगम ने खीर वाली अपनी संपत्ति मासक्षमण के पारणे गोचरी वोहरने आये साधु को वोहरा के बदल दी तो परभव में शालीभद्रके भव में रोज की ९९ पेटी संपत्ति देवलोक से उसके घर पे उतरती थी। सुकृत और दुष्कृत, पर कैसे ? जैसे कोई पुण्य या पाप करे और वो संस्कार या कुसंस्कार हमेशा रहे, जैसे कहीं पानी गिर जाता हैं तो पानी अपने आप रास्ता बना के निकल जाता हैं और पानी सूखने के बाद वहां लकीर बन जाती हैं, फिर से उस जगह पानी गिराने पर पानी उसी लकीर के सहारे निकल जाता हैं उसे फिर से रास्ता बनाने की ज़रूरत नही पड़ती, उसी तरह जीवन खत्म होने के बाद परभव में सुकृत और दुष्कृत के संस्कार और कुसंस्कार रह जाते हैं। जैसे किसी ने पुण्य या सुकृत के कार्य किये और संस्कार हमेशा रखे तो परभव में धर्मी बाप बना और किसी ने गाली-गलौच जैसे पाप या दुष्कृत के कार्य किये और कुसंस्कार हमेशा रखे तो परभव में अधर्मी बेटा बना। स्वजन और दुश्मन, पर कैसे ? जैसे नेमकुमार और राजुल का ९ भवों का साथ था, किसी अनजान व्यक्ति के साथ संबंध बनाने का मन हो तो समझ लो के वो स्वजन हैं और किसी भव का ऋणानुबंध हैं, और क्रोध के माध्यम से दुश्मन परभव में भी आता हैं जैसे कमठ और मरुभूति का वैर जन्मों जन्म तक रहा, ये शत्रुता का वैरानुबंध हैं। क्रोध को यहीं खत्म कर दो क्रोध की परंपरा मत चलाओ।
बेटे के जन्म के साथ कुछ संबंध बन जाते हैं जैसे माँ-बाप, दादा-दादी, चाचा-चाची, भाई-बहन, मामा-मामी, नाना-नानी, आदि पर नए संबंध बनाना कठीन हैं, संबंधों को टिकाए रखना और भी कठीन हैं, संबंधों को तोड़ना एकदम आसान हैं और टूटे हुए संबंधों को जोड़ना सबसे ज्यादा कठीन हैं। संबंध ७ कारणों से टूटते हैं, १. मतभेद (अलग अलग मत होना), २. मनभेद (मन मुताबिक ना होना), ३. मानभेद (मान-सन्मान ना मिलना), ४. मालभेद (निश्चित की गई धन-दौलत से कम मिलना), ५. मांगभेद (ख्वाहिशें पूरी नहीं होना), ६. मंत्रभेद (किसी की गुप्त बातों को जाहिर करना) और ७. मर्मभेद (अपशब्द, कुवचन, आदि बोलना)। मोबाइल ने हमारी संवेदना को खत्म कर दिया हैं, लड़ते लोगों में बीच बचाव करने के बदले हम उनके वीडियो बनाने बैठ जाते हैं, मुसीबत में फसें लोगो को बचाने के बदले उनके वीडियो बनाने लग जाते है और उनको सोशल मीडिया में जाहिर कर देते हैं, मोहवश, अज्ञानवश और कर्मवश गलत कार्य कर भी लो पर उसकी जाहेरात मत करो।
अनंतानुबंधी क्रोध अनंत अनुबंध तक भटकाता हैं। हमारा क्रोध बंध हैं या अनुबंध हैं वो जानने का सबसे आसान तरीका ये हैं के जब हमारा दुश्मन कोई पुण्य का या धार्मिक कार्य कर रहा हो तो तब उसके प्रति हमारे मन में अगर अच्छा विचार आता हैं तो वो बंध हैं और बुरा विचार आता हैं तो वो अनुबंध हैं। धर्म करने वाला धर्मी ही हो ऐसा जरूरी नहीं हैं, कृति, आकृति और प्रकृति ये ३ चीजें अगर अच्छी हैं तो हम धर्मी हैं। क्रोधी व्यक्ति में ३ ऋतुएं एक साथ देखने को मिलती हैं, सर्दी में और क्रोध में शरीर ध्रुजता हैं, गर्मी में और क्रोध में शरीर और दिमाग गर्म होता है और बरसात में और क्रोध में शरीर पानी और पसीने से गीला होता हैं और हर तरफ गंदगी फैलती हैं वैसे ही क्रोधी के मन में भी गंदगी फैल जाती हैं और मुह से गंदे शब्द निकलते हैं। शरीर में सफेद रक्त कण रोग प्रतिरोधक होते हैं और क्रोध में सफेद रक्त कण लाल रक्त कणों में परिवर्तित हो जाते हैं इसलिए क्रोधी का मुह और आंखें लाल हो जाती हैं। सूर्य और चंद्र में उपकारी सूर्य होता हैं फिर भी सभी चंद्र को चाहते हैं क्योंकि सूर्य आक्रामक होता हैं और चंद्र शीतल होता हैं। हमे अगर क्रोध आता हैं तो वो क्रोध वहीं खत्म कर देना चाहिए, जैसे घर का क्रोध दुकान और दुकान का घर पे नहीं ले जाना चाहिए, आज का क्रोध के दिनों सालों तक नहीं रखना चाहिए, किसी एक व्यक्ति का क्रोध दूसरे व्यक्ति पर नहीं निकालना चाहिए, जिस कारण से क्रोध आये वो कारण समाप्त होने के बाद फिर से क्रोध नहीं करना चाहिए।
किशन सिंघवी के अनुसार ठाकुरद्वार संघ के पदाधिकारियों में अध्यक्ष वसंत भंसाली, पूर्व अध्यक्ष चंदनमल संघवी, राजमल जैन, पंकज मेहता, देवराज पुनमिया, रसिक पालरेचा, देवीलाल संघवी, भरत चौहान, ललित जैन, कमलेश गांधी, आदि मौजूद रहे और समर्पण ग्रुप, ठाकुरद्वार के कुणाल शाह, अमित जैन, विशाल जैन, अनुज राठौड़, अनुज जैन, भरत पोरवाल, अमित गांधी, आदि भी मौजूद रहे ।
ऋषभ महा-विद्या तप के चौथे दिन के एकासने आज नेमानी वाड़ी में हुए। सैकड़ों तपस्वियों की अनुमोदना और पुरस्कारी कार्यकर्ताओं में रसिक पालरेचा, रमेश जैन, रमेश पिठाणी, हस्ती सिंघवी, कुणाल शाह, विशाल दोशी, राकेश चंदन, वरूण जैन, अनुज राठौड़, अनुज जैन, डिंकेश जैन, केतल चंडालिया, आदि की उपस्थिति रही।
श्री पार्श्व जैन ग्रुप (गावँगुड़ा) के दलपत पामेचा, हस्ती पामेचा, हिम्मत पामेचा, दिनेश पामेचा,अर्जुन पामेचा, सम्पत पामेचा आदि वार्तालाप करते हुए। खाद मुहर्त और शिलान्यास मुहर्त ग्रहण करने देसुरी ओसवाल जैन संघ के प्रतिनिधि पधारे।
क्रोध का अनुबंध नहीं रखना चाहिए: ललितशेखरविजयजी म. सा.

