नालासोपारा। चातुर्मास के पावन मौके पर हर दिन धर्म आराधना का लाभ संपूर्ण श्रावक समाज को प्राप्त हो रहा है तथा विराजित चरित्रात्माएं हर दिन कुछ अलग तरह के धार्मिक अनुष्ठानों से आम जन मानस लाभान्विवत करवा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को नालासोपारा पूर्व स्थित दामोदर हॉल प्रांगण में स्थापित गुरु आनंद अंबेश दरबार में चातुर्मासार्थ विराजित सतिय़ाजी महासती चारित्रशिलाजी महाराज सा., डॉ. भक्तिशिलाजी महाराज सा. एवं पू. मैत्रीशिलाजी महाराज सा. के सान्निध्य में आचार्य आनंद ऋषि जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में नवलखा जाप करवाया तथा नवकार महामंत्र व तस्वीर की स्थापना करवाई गई।
यह जानकारी देते हुए नवयुवक मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि भक्तिशिलाजी महाराज और चारित्र शिला महाराज ने चार कलश और एक नवकार महामंत्र की स्थापना, नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से स्थापन कराया। जिसमें स्थापना के लाभार्थी परिवार प्रकाशचंदजी हिंगड़, मांगीलालजी लोढ़ा, रमेशचंद्रजी इंटोदिया, रमेशचंद बोहरा, प्रकाशचंद सांखला परिवार थे। महावीरजी बोहरा ने कुमकुम स्वाष्तिक की बोली लेकर सभी लाभार्थियों को तिलक लगाया।
इस अवसर पर मैत्रीशिला जी महाराज साहब ने कहा कि अपने जीवन में जितना हो सके उतना दान-पुण्य करो। धन का सदुपयोग करो, उससे हमारा अगला भव सुधर जाएगा। आज के इस शुभ अवसर पर पुरुष सफेद ड्रेस में और महिलाएं बांधनी साड़ी पहुंचीं, उनका यह ड्रेसकोड कार्यक्रम को और भी धर्ममय बना रहा था। भारी बरसात के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे श्रावक-श्राविकाएं ने इस मौके पर धार्मिक अनुष्ठानों और चरित्रात्माओं के प्रवचन का लाभ बड़ी तन्मयता से उठाया। यह जानकारी नवयुवक मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण जैन ने दी।

नालासोपारा के गुरु आनंद अंबेश दरबार में हुआ नवकार महामंत्र की तस्वीर की स्थापना व जाप

