नई दिल्ली। अभातेयुप के तत्वावधान में तेयुप दिल्ली द्वारा मंत्र दीक्षा का आयोजन शासनश्री साध्वीश्री संघमित्रा जी के सानिध्य में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्री जी नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के द्वारा हुआ। विजय गीत का संगान तेयुप दिल्ली के युवा साथियों द्वारा किया गया। स्वागत भाषण तेयुप दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री विकास चोरड़िया ने दिया। तेरापंथी सभा,शाहदरा के सहमंत्री श्री महेन्द्र चोरड़िया ने तेयुप दिल्ली के सभी साथियों के श्रम के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।शासन श्री ने ज्ञानशाला के उपस्थित 145 बच्चों को पहले त्रिपदी वंदना कराई,फिर मंत्र दीक्षा देते हुए रोज मंत्र करने की प्रेरणा प्रदान की।साध्वीश्री समाधिप्रभा जी ने मंत्र के लाभ उपयोगिता के बारे में अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में ओसवाल भवन,लक्ष्मीनगर, सूर्यनगर ज्ञानशाला के ज्ञानार्थीयो के उन ज्ञानशाला के व्यवस्थापक व प्रशिक्षिकाऐ उपस्थित रहे। तीनो ज्ञानशाला के बच्चों की संस्कारों के संबधित सूंदर प्रस्तुति रही। प्रायोजक श्री कमलसिंह जी फुलदेवी पगारिया को तेयुप दिल्ली द्वारा मोम्मेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया। क्षेत्रीय संयोजक श्री विनय लिंगा का श्रम रहा।
कार्यक्रम में तेममं की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती तारा देवी बैंगाणी,तेयुप दिल्ली के पूर्व मंत्री श्री प्रमोद संचेती,श्री राकेश बेंगाणी के अलावा अनेक संस्थाओं के सदस्य एवं तेयुप दिल्ली के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन सूर्य नगर क्षेत्रीय संयोजक श्री सौरभ कोठारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री पवन श्यामसुखा ने किया।
समाचार प्रदाता : महेन्द्र चोरड़िया , दिल्ली
शाहदरा सभा (दिल्ली): तेयुप द्वारा मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन

