पालघर। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के शिष्य मुनि श्री जिनेश कुमार जी ठाणा 2 के पावन सानिध्य में समन संस्कृति संकाय, जैन विश्व भारती लाडनू के तत्वावधान में जैन विद्या सप्ताह का शुभारंभ समारोह का आयोजन रविवार 21 जुलाई को सुबह 10 बजे तेरापंथ सभा पालघर द्वारा तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया।
इस अवसर प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए मुनि श्री जिनेश कुमार जी ने कहा ज्ञान आत्मा विकास का महत्वपूर्ण साधन है। ज्ञान को तीसरा नेत्र कहा गया है। ज्ञान से कर्मों की अपूर्व निर्जरा होती है। जैन विद्या परीक्षा समण संस्कृति संकाय द्वारा संचालित एक सुंदर उपक्रम है। सभी को जैन विद्या का अध्ययन करना चाहिए। जैन विद्या के अध्ययन से जैन संस्कृति और संस्कारों का प्रसार किया जा सकता है। इस सुंदर व श्रेष्ठ कार्य में लगे हुए सभी साधुवाद के पात्र हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ जगदीश जी धारीवाल के मंगलाचरण से हुआ। जैन विद्या के सह केंद्र व्यवस्थापक दिनेश राठौड़ ने जैन विद्या परीक्षा उपक्रम की जानकारी देते हुए अपने विचार रखे। संचालन मुनि श्री परमानंद जी ने किया इस अवसर पर अच्छी संख्या में श्रावक समाज उपस्थित था।
पालघर में जैन विद्या सप्ताह का शुभारंभ समारोह का आयोजन

