सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: गांगुली ने कहा- वनडे टीम में रहाणे और गिल को शामिल नहीं करने से हैरान हूं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

गांगुली ने कहा- वनडे टीम में रहाणे और गिल को शामिल नहीं करने से हैरान हूं

Last updated: July 24, 2019 12:23 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

कोलकाता:भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई टीम को लेकर चयन समिति की आलोचना की। गांगुली ने वनडे टीम में अजिंक्य रहाणे और शुभमन गिल के नहीं होने पर हैरानी जताई। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो सभी फॉर्मेट में खेल सकते हैं। वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई टीम में गिल को स्थान नहीं मिला। रहाणे को सिर्फ टेस्ट टीम में शामिल किया गया। उन्होंने पिछला वनडे फरवरी 2018 में खेला था। रहाणे ने 90 वनडे में 35.26 की औसत से 2962 रन बनाए।
गांगुली ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘समय आ गया है कि भारतीय चयनकर्ता लय और आत्मविश्वास के लिए सभी फॉर्मेट में समान खिलाड़ी को चुने। कुछ खिलाड़ी सभी फॉर्मेट में खेलते हैं। दुनिया की बेहतरीन टीमों में लगातार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। यह सभी को खुश करने के लिए नहीं है, लेकिन देश के लिए सबसे अच्छे खिलाड़ियों को चुनना है। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो सभी फॉर्मेट में खेल सकते हैं। शुभमन गिल और रहाणे को वनडे टीम में नहीं देखकर हैरानी हुई।’
चयन नहीं होने पर शुभमन ने निराशा जताई थी
शुभमन ने वेस्टइंडीज ए के खिलाफ पांच मैच में 218 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक लगाया। इंडिया ए के लिए उन्होंने 38 मैच में 1545 रन बनाए। आईपीएल के पिछले सीजन में उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला था। पिछले सीजन में शुभमन ने 5 रणजी मुकाबलों में 700 रन बनाए। शुभमन ने कहा था, ‘मैं रविवार को भारतीय टीम के चयन का इंतजार कर रहा था। मुझे उम्मीद थी कि किसी एक टीम में जरूर चुना जाऊंगा। चयन नहीं होना निराशाजनक है, लेकिन मैं इस पर और नहीं सोचने वाला हूं। मैं लगातार रन बनाता रहूंगा। चयनकर्ताओं को को प्रभावित करने की अपनी क्षमता के अनुसार बेहतर प्रदर्शन करता रहूंगा।’
रहाणे तकनीकी रूप से मजबूत
टेस्ट टीम के उपकप्तान रहाणे 17 महीने से वनडे टीम से बाहर हैं। उन्हें वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं करने पर भी पूर्व खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं की आलोचना की थी। इस वर्ल्ड कप में चौथे नंबर पर खिलाड़ी भी भारतीय बल्लेबाजों ने अर्धशतक नहीं लगाया था। रहाणे के तकनीकी रूप से मजबूत हैं। गांगुली इसलिए उन्हें टीम में देखना चाहते हैं। रहाणे ने मध्यक्रम (नंबर 4 से 7) में बल्लेबाजी करते हुए 31 मैच खेले। इस दौरान 32.65 की औसत से 849 रन बनाए।
5 खिलाड़ी सभी फॉर्मेट की टीम में
कप्तान कोहली के अलावा चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जो सभी फॉर्मेट के लिए टीम में शामिल किए गए। इनमें रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत शामिल हैं। पंत को इस वर्ल्ड कप में भी खेलने का मौका मिला था। उन्हें शिखर धवन के चोटिल होने के बाद इंग्लैंड भेजा गया था। वहां पंत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 4 मैच में 116 रन बनाए थे। इस दौरान एक भी अर्धशतक नहीं लगाया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रियंका गांधी ने कहा- एक दिन भाजपा को पता चलेगा कि हर चीज खरीदी नहीं जा सकती
Next Article पालघर में जैन विद्या सप्ताह का शुभारंभ समारोह का आयोजन
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?