मुंबई। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम समाज के प्रबुद्ध एवं उच्च शिक्षा प्राप्त प्रोफेशनल्स की संस्था है। यह तेरापंथ धर्मसंघ की चतुर्थ संघीय संस्था है। व्यक्ति के जीवन में िशक्षा का एक महत्वपूर्ण योगदान होता है, इसलिए टीपीएफ द्वारा तेरापंथ समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा में सहायता एवं मार्गदर्शन देने हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। उनमें सबसे प्रमुख योजना है शिक्षा सहयोग योजना।
डॉ. बलवंत चोरडिया राष्ट्रीय चेयरमैन एज्युकेशन ने बताया कि तेरापंथ समाज के अधिकतम श्रावक आर्थिक दृष्टि से संपन्न हैं और ज्यादातर परिवार के छात्र-छात्राएं अच्छे निजी स्कूलों एवं कॉलेजों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं लेकिन अभी कुछ परिवार ऐसे हैं जो छोटा-मोटा किराणे का व्यापार करके अपनी आजीविका चलाते हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। ऐसी स्थिति में अपने बच्चों की स्कूल की शिक्षा या उच्च शिक्षा का खर्च नहीं उठा सकते हैं। जिस घर में कोई कमाई का साधन नहीं होता। पिता संसार से चले गए हों, उस समय उस घर की स्थिति कैसी होती है वह उस घर की महिला ही व्यक्त कर सकती है। ऐसे में जो परिवार बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने में असमर्थ हो जाते हैं। आर्थिक रूप से संपन्न समाज होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि ऐसे परिवारों/विद्यार्थियों का हाथ थामकर उन्हें यह अनुभव कराएं कि वे भी हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, वह ही हमारा भविष्य है एवं उनकी हर जरूरत में समाज उनके साथ खड़ा रहता है। टीपीएफ ऐसे परिवारों के बच्चों की शिक्षा में किसी तरह की रुकावट न आए इसलिए उनके बच्चों की स्कूल एवं उच्च शिक्षा के लिए जरूरी सहायता देता है। मुंबई में विराजित चरित्र आत्माओं प्रो. मुनि महेंद्रकुमार जी, परम विदुषी साध्वी श्री अणिमाश्रीजी, साध्वी मंगलप्रज्ञाजी, शासनश्री साध्वी सोमलताजी, शासनश्री साध्वी कैलाशवतीजी, साध्वी चंदनबालाजी, मुनिश्री जिनेशकुमार जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा पाथेय से निरंतर गतिमान है। (उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता द्वारा समाज में आईएएस, आरएएस, डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, वकील बन कार्य करते हुए अपना एवं समाज का नाम रोशन करे) इस योजना में छात्राओं की सहायता का विशेष ध्यान रखा जाता है। किसी भी तेरापंथी बच्चे की शिक्षा में रुकावट नहीं आए, इस स्थिति में समाज सक्रिय होकर बच्चों के विकास में सहयोगी बनें। इसको सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर कार्य किया जा रहा है, जिसमें अध्यक्ष निर्मल कोटेचा, महामंत्री सुशील चोरडिया, विमल शाह, सलिल लोढ़ा, मनीष कोठारी, प्रयासरत हैं।
मुंबई से दीपक डागलिया, कैलाश बाफना, राज सिंघवी, कमल महता, कपिल सिसोदिया, दिलखुश मेहता, एज्युकेशनल टीम से रमेश सिंघवी, स्नेहा मेहता, अमित कनौजिया, प्रेक्षा चोरडिया, मनीषा सोनी, डी.सी. सुराणा, चंचल भंडारी, कैलाश कोठारी, टीपी डांगी, बीएल बोरडिया, मनीष कटारिया, हेमंत लोढ़ा, राहुल डांगी, कल्पेश धाकड़ एवं पूरी मुंबई टीपीएफ टीम कार्यरत है। मुंबई में अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार इससे जुड़कर लाभान्वित हों, इसके लिए तेरापंथी सभा, युवक परिषद, महिला मंडल, अणुव्रत समिति सहित सभी संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों से निवेदन है कि इस योजना का अधिकाधिक प्रचार करें।
आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (टीपीएफ) द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह बैंगलोर में 14 एवं 15 सितंबर को आयोजित होने जा रहा है। इसमें समाज के सभी तेरापंथी बच्चे जिनके 10वीं/12वीं (2018-19) की स्कूली परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे ऊपर मार्क्स आए हैं वे सभी छात्र-छात्राएं ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2019’ में इस लिंक पर जाकर https:/tpfonline.in/medhavi/apply ऑनलाइन फॉर्म भरकर बैंग्लोर में होने वाले कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। जो बच्चे किसी कारणवश बैंग्लोर के इस कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकते हैं, वो भी इस फॉर्म को भर सकते हैं और सम्मान अपने क्षेत्र में टीपीएफ की स्थानीय शाखाओं से प्राप्त कर सकते हैं। इसके प्रायोजक सोहनलाल भिखमचंद चोरडिया चेरीटेबल ट्रस्ट, श्रीमती गणेशदेवी चोरडिया, जीतमल-उषा एवं जय चोरडिया हैं।
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम द्वारा संचालित शिक्षा सहयोग योजना, एक अनूठी योजना जिससे हजारों छात्र/छात्राएं हो रहे लाभान्वित

