भायंदर। 23 जुलाई, मंगलवार को भायंदर के रेल्वे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र मेंआर.पी.एफ. भायंदर द्वारा मिरा-भायंदर महानगरपालिका के सहयोग से वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें करीबन 200 वृक्ष लगाये गये। इस अवसर पर मिरा-भायंदर की महापौर श्रीमती डिम्पल मेहता, आर.पी.एफ. के सहायक सुरक्षा आयुक्त एस.के.मिश्रा, आर.पी.एफ.के प्रभारी निरीक्षक विनायक सिंधे, रेल्वे के अन्य पदाधिकारीयों के साथ सबरबन रेल्वे युजर्स कंनसेलेटिटिव कमिटी वेस्टर्न रेल्वे के सदस्य भरत एन. कोठारी विशेष रूप से उपस्तिथ थे।

