मुंबई। प. पू. आ. भ. श्री विजय रविशेखरसूरीश्वरजी म. सा. की निश्रा में पन्यास प्रवर ललित शेखर विजय मसा: नेमानी वाड़ी, ठाकुरद्वार में प्रवचन में आज ‘उपशम भाव’ के बारे में बताया गया। उपशम भाव यानी क्षमापना। भिन्न-भिन्न दृष्टांतों और उदाहरणों के माध्यम से ये समझाया के उपशम भाव से ही आत्मा का कल्याण हो सकता हैं। किसी ट्रैन में बैठने के बाद अपने गंतव्य स्थान पर जाना हो पर ट्रैन चल ही नहीं रही हैं तो कंटाला आएगा और शायद गाड़ी से उतर जाए, जिनशासन की आराधना की गाड़ी में बैठ तो गए पर बड़ा प्रश्न ये हैं कि गाड़ी चल रही हैं या रुकी हुई हैं? धीमी गति से चल रही होगी तो गंतव्य पर देरी से पहुचायेगी पर रुकी हुई है तो कंटाला आएगा और गाड़ी से उतर भी सकते हैं, जब तक उपशम भाव का अमृत रस नहीं पियेंगे तबतक गाड़ी नहीं चलेगी। ट्रैन में जब जेब कट जाता हैं तो दुख होता हैं, पर एक जेब में 500 रुपये हो और दूसरे जेब में 5000 रुपये हो और 500 रुपये वाला जेब कट जाता हैं तो दुख होता हैं या आनंद? आनंद होता हैं कि 5000 बच गए। किसी ने कुछ कहा, गाली-गलोच की, अपमान किया, आदि वो सब छोटा नुकसान होता हैं, पर तब हृदय में द्वेष-कषाय पैदा हुआ तो वो बड़ा नुकसान हैं। बाह्य आक्रमण छोटा नुकसान हैं पर आंतरिक आक्रमण बड़ा नुकसान हैं। श्रीकृष्ण के छोटे भाई गजसुकुमाल मुनि जो शमशान में काउसग्ग ध्यान में खड़े थे और उनके ससुर ने सिर पे मिट्टी की पाल बना के जलते हुए अंगारे रख दिये थे तब मुनि ने अपना समता भाव नहीं खोया और उपशम भाव से ससुर को उपकारी मान रहे थे के मेरा बाह्य शरीर का नुकसान हो रहा हैं पर आत्मा का कल्याण हो रहा हैं और उनको केवल ज्ञान की प्राप्ति हो गयी। कुरगड़ू मुनि का दृष्टांत बताया जिसमें संवत्सरी के दिन भात खाते हुए दूसरे साधुओं के अपमान करने पे भी उपशम भाव की वजह से केवल ज्ञान मिला। माषतुष मुनि जिनकी आत्मा पर ज्ञानावर्णीय कर्म का अंधकार छा गया था और उन्हें छे अक्षर वाला ‘मा रुष, मा तुष’ यानी ‘राग का निषेध, द्वेष का निषेध’ मंत्र भी याद नहीं हो रहा था और दूसरे साधुओं के द्वारा किये जाने वाले हसीं-मजाक पर उपशम भाव रखने की वजह से केवल ज्ञान की प्राप्ति हो गयी। उपशम रस को टिकाए रखने के लिए जिन मुनियों ने उपशम रखा उनके गुणगान करो। मेतराज मुनि का भी दृष्टांत बताया जिसमें भर गर्मी में उनके सिर पर चमड़ा कस दिया था पर उन्होंने भी उपशम भाव रखा और विचार किया के गजसुकुमाल मुनि धन्य हैं के उनके सिर पे जलते अंगारे रखे थे और उनको जितना दर्द हुआ होगा उतना मुझे नहीं हो रहा हैं और उन्हें भी केवल ज्ञान मिल गया। संसार में अनंत दुख हैं, अपने दुख को हल्का या कम करने के लिए उन्हें याद करो जो हमसे बड़ा या ज्यादा दुख सेह रहे हैं, घुटने में दर्द हो तो बिना पैरो वालो को याद करो, सिर में दर्द हो तो ब्रेन ट्यूमर वालो को याद करो, शरीर में तकलीफ हो तो कैंसर वालो को याद करो, तपस्या में शाता ना हो तो मासक्षमण या सिद्धि तप वालो को याद करो।
प्रकृति के चार प्रकोप आंधी, सुनामी, भूकंप और दावानल से जीवन को नुकसान होता है आत्मा को नहीं, पर आत्मा का नुकसान करने वाली ये चार चीज़े हैं, ज्यादा सुख और सत्ता रूपी आंधी, बुद्धि पर आक्रमण रूपी सुनामी, रोग-दुख रूपी भूकंप और द्वेष रूपी दावानल। आंधी में जो उड़ जाएगा वापिस मिल सकता हैं, सुनामी में जो बह जाएगा वो भी वापिस मिल सकता हैं और भूकंप में जो जमीन में धस जाएगा वो भी वापिस मिल सकता हैं पर दावानल में जो जल जाएगा वो वापिस नहीं मिलेगा। तीर्थंकरों ने भी कमजोरो का हाथ पकड़कर तारा है पर अपात्र को छोड़ दिया हैं, जिनके हृदय में द्वेष-कषाय हैं वो कमजोर हैं और वो भव पार कर सकते है पर जिन्होंने द्वेष-कषाय को पकड़ रखा हैं वो अपात्र हैं और वो कभी भव पार नहीं कर सकते, साल भर जो द्वेष-कषाय पकड़ के रखे हैं वो कम से कम संवत्सरी के दिन तो छोड़ देने चाहिए तो बेड़ा पार हो जाएगा।
किसी के घर मेहमान बन के जाते हैं और हमारे सामने नाश्ते रखते हैं, हम अगर उसमें से कुछ भी ग्रहण ना करे तो वो सामने वाले का ही रह जाता है, ठीक वैसे ही कोई हमें कुछ भी कहे या गाली दे पर हम ग्रहण नहीं करेंगे तो वो उसी की हो जाएगी। हमें अधम (अप्रिय) वचन नहीं बोलने चाहिए, हमेशा प्रिय वचन बोलने चाहिए। सात लाख पृथ्वीकाय, सात लाख अपकाय, सात लाख तेउकाय, सात लाख वाउकाय, दस लाख प्रत्येक वनस्पतिकाय, चौद लाख साधारण वनस्पतिकाय, ऐसे बावन लाख एक इन्द्रिय योनि वाले सिर्फ स्पर्शेन्द्रीय वाले अनंत भवों के अनंत काल के भ्रमण के बाद जब हम बेइंद्रिय योनि में प्रवेश करते हैं तब हमें दूसरी इन्द्रिय जीभ मिलती हैं, मनुष्य को ही सिर्फ वचन लब्धि वाली जीभ मिली हैं बाकी तिर्यंच को स्वाद के लिए जीभ मिली हैं, तो ऐसी अमूल्य जीभ से अधम,अप्रिय, व्यंग, व्यर्थ, कर्कश, कठोर, आदि शब्दों का इस्तेमाल करके बिगाड़ना नहीं चाहिए।
किशन सिंघवी के अनुसार मुर्ति पूजक मुम्बई अध्यक्ष मोहन पामेचा, ठाकुरद्वार संघ के पदाधिकारियों में अध्यक्ष वसंत भंसाली, पूर्व अध्यक्ष चंदनमल संघवी, राजमल जैन, अशोक वागोणी, महेंद्र मंडोत, पंकज मेहता, देवराज पुनमिया, देवीलाल संघवी, भरत चौहान, हसमुख जैन, ललित जैन, बस्तिमल बाफना, रमेश परमार, आदि मौजूद रहे और समर्पण ग्रुप, ठाकुरद्वार के कुणाल शाह, राहुल जैन, अमित जैन, मेहुल जैन, नमन जैन, विशाल जैन, भरत पोरवाल, अनुज जैन, मितेश सोनिगरा, रौनक निसर, परेश दानी, आदि मौजूद रहे, वहीं , विजय कोठारी,खुबिलाल सिंघवी, चंदू पामेचा, सुरेश सिंघवी, हिम्मतलाल पामेचा, भेरुलाल पामेचा, भरत पालरेचा, विशाल भाई (पालिताणा), ओमप्रकाश पामेचा, चिराग सिंघवी, कुंदन पालरेचा, आदि भी मौजूद रहे।
उपशम भाव से ही आत्मा का कल्याण हो सकताः पन्यास प्रवर ललित शेखर विजय म.सा.

