सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कश्मीर मुद्दे का हल होकर रहेगा, धरती पर कोई ताकत इसे रोक नहीं सकती है: राजनाथ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

कश्मीर मुद्दे का हल होकर रहेगा, धरती पर कोई ताकत इसे रोक नहीं सकती है: राजनाथ

Last updated: July 21, 2019 8:41 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

कठुआ सांबा:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि कश्मीर मुद्दा हल हो जाएगा और धरती पर कोई भी ताकत इसे रोक नहीं सकती है। सिंह ने कहा कि कश्मीर उनके दिल में है और सरकार चाहती है कि यह न केवल भारत का स्वर्ग बल्कि दुनिया का पर्यटक स्वर्ग बन जाए। इससे पूर्व रक्षा मंत्री ने जम्मू कश्मीर के द्रास सेक्टर में एक स्मारक पर 1999 करगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। देश ‘ऑपरेशन विजय’ की 20वीं वर्षगांठ मना रहा है।
उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र, राज्य या देश के विकास के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण अत्यावश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत हर मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले दशक या उसके बाद के कुछ वर्षों में यह अमेरिका, रूस या चीन के स्थान पर शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन जायेगा। उन्होंने कठुआ और सांबा जिले में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा बनाये गये दो पुलों का भी उद्घाटन किया।
कठुआ में उज्ह नदी के ऊपर बने पुल की लागत 50 करोड़ रुपये आई है। यह बीआरओ द्वारा अब तक बनाया गया सबसे लंबा पुल है। कठुआ में सिंह ने कहा, ”कश्मीर की समस्या का हल हो कर रहेगा, दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है।” उन्होंने कहा, ”यदि बातचीत के माध्यम से नहीं, तो हम जानते हैं कि कैसे।” सिंह ने कहा उन्होंने गृह मंत्री के रूप में कई बार अपील करते हुए ”तथाकथित नेताओं से बातचीत के जरिये इस मुद्दे को हल करने के लिए कहा था।
सिंह पिछली सरकार में केन्द्रीय गृह मंत्री थे। उन्होंने कहा, ”हम जम्मू कश्मीर का तीव्र विकास और समृद्धि चाहते हैं।” अलगाववादी नेताओं पर निशाना साधते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि जो लोग ‘आजादी आजादी (स्वतंत्रता) की रट लगा रहे हैं, वे कश्मीर के युवाओं को यह बताने में असफल रहे हैं कि वे किस प्रकार की आजादी चाहते हैं।’ उन्होंने पूछा, ”उनके सामने किस देश का उदाहरण है। क्या वे पाकिस्तान की तरह की आज़ादी की चाहेंगे?”
उन्होंने कहा, ”इस तरह की आजादी किसी को भी स्वीकार्य नहीं होगी।” सिंह ने कहा कि जम्मू और कश्मीर का देश के लिए एक विशेष महत्व है और मोदी सरकार इसे पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बनाने के लिए काम कर रही है ताकि दुनियाभर के लोग यहां आयें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता सीमा और देश के ग्रामीण क्षेत्रों की ‘कनेक्टिविटी को तेजी से सुनिश्चित करना है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article गोली मारकर बीजेपी नेता की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Next Article पहली बार अमेरिका पहुंचे पाकिस्तानी PM इमरान खान, सेना प्रमुख कमर बाजवा, ISI चीफ भी साथ
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

Dhanteras 2026: ‘प्यार से भरा घर ही असली दौलत’, अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया धनतेरस का असली महत्व, साझा की बचपन की यादें
entertainment lifestyle social
November 4, 2026
‘प्रताप’ का नया गाना ‘मैं वापस आऊंगा’, यादों, प्यार और लौटने के वादे के एहसास को करता है बयां
entertainment
November 4, 2026
बिरला स्टूडियोज़ ने कार्तिक आर्यन स्टारर और कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लड़ाकू’ की रिलीज़ डेट 18 जून 2027 घोषित की!
entertainment
November 4, 2026
पीएम अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना फिर शुरू कराने की मांग, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
state
November 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?