मुंबई। प्रेक्षाध्यान के प्रणेता आचार्य श्री महाप्रज्ञ के 100 वें जन्म शताब्दी को पूरे देश में ज्ञान चेतना वर्ष के रुप में मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र द्वारा प्रेक्षाध्यान केन्द्र में भव्य कार्यक्रम के साथ साथ गुरु पूर्णिमा का उत्सव भी मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कांदिवली में प्रेक्षा ध्यान के साथ ही विविध आयोजन किया जा रहा है।
प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र कांदिवली के संचालक व निर्देशक पारस दुग्गड़ के अनुसार, रविवार, 14 जुलाई 2019 को कांदिवली (पूर्व) स्थित करिश्मा हॉल, रुबी क्रिसेंट बिझनेस हब, अक्सिस बँक बिल्डींग के 12वें माले पर इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन बडे धूम -धाम से किया जा रहा है। जहां सुबह 9 से 10 बजे तक चाय कॉफी के साथ शुरू होकर 10 से 12:30 तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा 12:30 से लंच के बाद मे कार्यक्रम संपन्न होगा। इस मौके पर केंद्र द्वारा सभी साधक एवं साधिकाओं से सपरिवार कार्यक्रम को पहुंचने की अपील की गई है। केन्द्र में अच्छे कार्यकर्ताओं को श्रेष्ठ कार्यकर्ता के सम्मान से सम्मानित किया जायेगा ।
उल्लेखनीय है कि श्री दुग्गड़ प्रेक्षा ध्यान के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। हाल ही में अन्तराष्ट्रीय काँन्फ्रेन्स ऑन साइन्स एन्ड जैन फिलोसाफी जो 9 जनवरी 2016 को आई .आई .टी .पवाई में प्रोफेसर मुनि श्री महेन्द्र कुमार जी के पावन सान्निध्य में एवं श्री भगवान महावीर इन्टरनेशनल रिसर्च सेन्टर जैन विश्व भारती लाडनुं के तत्वावधान में हुई थी, में ‘साइन्स आँफ मुद्राज’ पर 10 जनवरी 2016 को 100 मीनिट तक धारा-प्रवाह लेक्चर देकर अपना पहला कीर्तिमान बनाया है तथा दूसरा कीर्तिमान 5 मई 2019 को ‘गोल्डन बुक आँफ वर्ड रेकार्ड्स’ में दर्ज कराकर स्थापित और अब तीसरा 6 जुलाई 2019 को “इन्डिया वर्ड रेकार्डस’ में नाम दर्ज कराकर किया गया है। श्री दुगड़ को उनकी इन उपलब्धियों के लिए लगातार देश के तमाम हिस्सों से बधाई संदेश आ रहे हैं।
प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र का गुरुपूर्णिमा का भव्य आयोजन 14 को

