सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पालघर में हुआ चातुर्मासिक मंगल प्रवेश
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

पालघर में हुआ चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

Last updated: July 12, 2019 9:56 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

चातुर्मास साधना सिद्धि का अवसरः मुनि श्री जिनेश कुमार जी स्वामी
पालघर। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री जिनेश कुमार जी ठाणा 2 का पालघर तेरापंथ भवन में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश भव्य रैली के साथ में हुआ। मंगल प्रवेश रैली ट्विंकल स्टार इंग्लिश हाईस्कूल से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई तेरापंथ भवन में पहुँची वहा मुनिवृद का 9:15 बजे तेरापंथ भवन में मंगल प्रवेश हुआ। प्रवेश पश्च्यात स्वागत समारोह का आयोजन हुआ इस अवसर पर उपस्थित धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री जिनेश कुमार जी ने कहा संत भ्रमण शिल होते हैं, भ्रमण शीलता ही उनकी पहचान है वह 8 महीने तक विचरण करते हैं और 4 महीने तक एक स्थान पर रहते हैं। जिन्हें हम चातुर्मास कहते है। चातुर्मास साधना सिद्धि का अवसर है। चातुर्मास आध्यात्मिक वैभव पाने का स्वर्णिम अवसर है। चातुर्मास अतीत को भूल कर वर्तमान में जीकर भविष्य का निर्माण करने का समय है। चातुर्मास का जैन धर्म में विशेष महत्व है। चातुर्मास की सफलता के 5 सूत्र है उत्साह, उदारता, आत्मीयता, आराधना व अनुमोदना। श्रावक समाज को ज्ञान, दर्शन, चरित्र और तप की विशेष आराधना करनी है। मुनि श्री जिनेश कुमार जी ने आगे कहा संत परमार्थ की चेतना को जगाने वाले होते। संत आध्यात्म के आकाश में इंसानियत का इंद्रधनुष होते हैं। संत सौहार्द के सितार पर सद्भाव के संगीत होते हैं। संत अपनत्व के आंगन में आत्मीयता की आराधना होते हैं।आचार्य महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष में संतों के सानिध्य में अधिक से अधिक ज्ञान आराधना करनी है। आपने जो स्वागत किया वह मेरा नहीं अपितु भारतीय संस्कृति का स्वागत है।
इस अवसर पर मुनि श्री परमानंद जी ने कहा चातुर्मास जागने का पावन पर्व है। चातुर्मास जीवन परिवर्तन का उज्जवल पर्व है। चातुर्मास ज्ञान चेतना के विकास का उत्तम पर्व है। यह चातुर्मास पूरे पालघर जिले का चातुर्मास है। सभी श्रावक श्राविकाऐ खूब धर्म आराधना करें।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मीरा भायंदर की महापौर डिंपल जी मेहता ने संतों के चातुर्मास को भाग्योदय का प्रतीक बताते हुए संतों का स्वागत किया। सुरेंद्रजी कोठारी अध्यक्ष तेरापंथ सभा पुणे, बाबूलाल जी गांधी संयोजक कोंकण तेरापंथ समाज, दिलीप जी राठौड़ अध्यक्ष तेरापंथी सभा बोईसर, भेरुलाल जी खिमेसरा अध्यक्ष तेरापंथ सभा मनोर, तेजराजजी हिरण अध्यक्ष तेरापंथ समाज विरार, लादूलाल जी गांधी महाड, माणक जी सकलेचा उपाध्यक्ष तेरापंथी सभा जसोल, निर्मल जी जैन आदि वक्ताओंने चातुर्मासिक मंगल प्रवेश पर मंगल भावना प्रकट करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण तेरापंथी सभा अध्यक्ष नरेश जी राठौड़ ने किया।
तेरापंथ महिला मंडल की बहनोंने संकल्पों का गुलदस्ता कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए स्वागत गीत का संगान किया। तेयुप अध्यक्ष हितेश सिंघवी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष देवीलाल जी सिंघवी ने अपने विचार प्रस्तुत किए।मंगलाचरण तेरापंथ कन्या मंडल ने प्रस्तुत करते हुए स्वागत गीत का संगान किया। आभार ज्ञापन तेरापंथ सभा के मंत्री लक्ष्मीलाल जी राठौड़ ने किया। कुशल संचालन हितेशजी बदामिया ने किया।
इस अवसर पर सूरत, पुणे, मुंबई, महाड, कोलाड़, रोहा, बोईसर,दहानू,वानगांव,मनोर, सफला, केलवा रोड, नालासोपारा, विरार, वसई, भाईंदर, बोरीवली, मलाड, विक्रमगढ़, इचलकरंजी आदि क्षेत्रों से लगभग 500 श्रद्धालु उपस्थित थे। इस अवसर पर शहर के अनेक नगरसेवक व नगरसेविका उपस्थित थे। जिनका साहित्य द्वारा सम्मान किया गया। आकर्षण का केंद्र रही चातुर्मासिक मंगल प्रवेश रैली जिसमे केसरिया साड़ी में महिलाएं व सफेद पोशाक में पुरुष अनुशासित रूप से जयघोष करते हुए चल रहे थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सहुकारपेट चैन्नई में हुआ मुनि ज्ञानेंद्र कुमार जी का चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश
Next Article प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र का गुरुपूर्णिमा का भव्य आयोजन 14 को
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में सीएनजी 1.50 रुपये प्रति किलो महंगी, ऑटो का न्यूनतम किराया 29 रुपये करने की मांग
Mumbai / Maharshtra
November 15, 2026
चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन से सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में असमंजस
national
November 15, 2026
विजय सेतुपति स्टारर ‘पॉकेट नोवेल’ की हिंदी रिलीज का हुआ ऐलान, फिल्ममेकर थियागराजन कुमारराजा ने जारी किया नया पोस्टर
entertainment
November 13, 2026
अधर्म के विरुद्ध फिर होगा धर्म का शंखनाद! ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी!
entertainment
November 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?