सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बजट: मनमोहन का बाजार तो जेटली का किसानों पर रहा था जोर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

बजट: मनमोहन का बाजार तो जेटली का किसानों पर रहा था जोर

Last updated: July 5, 2019 9:40 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

श्रीहर्ष देवुपल्ली निकिता क्वात्रा।। 

वर्ष 1991 में तत्कालीन वित्तमंत्री मनमोहन सिंह ने बजट पेश किया था। तब से लेकर 2019 छह वित्तमंत्री मनमोहन सिंह, यशवंत सिन्हा, जसवंत सिंह, पी चिदंबरम, प्रणब मुखर्जी एक अंतरिम बजट को छोड़कर 28 बजट पेश कर चुके हैं। मनमोहन के बजट भाषण में सबसे ज्यादा बाजार और निवेश बढ़ाने तो जेटली-चिदंबरम-मुखर्जी के बजट में किसानों पर जोर था। बजट भाषणों के विश्लेषण में यह बात सामने आई है।

मनमोहन का भाषण सबसे लंबा
इन बजट भाषणों में सबसे लंबा 1991 का मनमोहन सिंह का भाषण था। यह 18,364 शब्दों का था। अपने 2014-15 के बजट भाषण में केवल जेटली 16,552 शब्दों में इस रिकॉर्ड के करीब पहुंच सके। वर्ष 1990 के बाद के बजट भाषण में औसतन 13,600 शब्द हैं। उदारीकरण के बाद के युग में यशवंत सिन्हा का सबसे लंबा बजट भाषण औसतन 14,895 शब्द का था। मनमोहन सिंह का भाषण औसतन 14,086 शब्द का रहा।

चिदंबरम का सबसे छोटा भाषण 
चिदंबरम ने अपेक्षाकृत छोटे बजट भाषण (12,830 शब्द) दिए। चिदंबरम रिकॉर्ड 10 बजट भाषण देने वाले वित्तमंत्री मोरारजी देसाई के बाद दूसरे नंबर पर आते हैं। वह आठ बजट भाषण दे चुके हैं।

सीतारमण तोड़ सकती हैं रिकॉर्ड
इस अवधि के दौरान इन सभी बजट भाषण पुरुषों ने दिए थे। एक रिकॉर्ड निर्मला सीतारमण अपने 5 जुलाई के भाषण में तोड़ सकती हैं। यह संदर्श महिलाओं का हो सकता है।

मनमोहन सिंह: 5 बजट (1991-1996)
मनमोहन सिंह ने बजट भाषण में बाजार के बारे में सबसे अधिक 40 बार जिक्र किया। बाद के बजटों में बाजार से संबंधित शब्दों के संदर्भ में गिरावट आई है। उन्होंने बाहरी क्षेत्र का जिक्र 21 बार किया। वहीं मुद्रास्फीति 14, निवेश 45, बैंकिंग 32, राज्य 33 बार बोला गया। मनमोहन सिंह के समय से राज्य के संदर्भ में वृद्धि हुई है। सिंह ने मुद्रास्फीति के बारे में सबसे अधिक बात की और इस पर काबू पाने में कामयाब रहे।

यशवंत सिन्हा: 5 बजट (1998-2003)
यशवंत सिन्हा ने अपने भाषण में सबसे ज्यादा 45 बार बैंकिंग शब्द का जिक्र किया। ग्रामीण-कृषि क्षेत्र का 48 बार नाम लिया। वहीं, निवेश 40, राज्य 39, इंफ्रास्ट्रक्चर 38, बाजार 37 संदर्भ में आया। घाटा, गरीबी और रोजगार को उन्होंने अपने बजट भाषण में प्राथमिकता दी।

जसवंत सिंह: 1 बजट (2003-2004)
जसवंत सिंह ने वित्तमंत्री के तौर पर अपने बजट भाषण में राज्य का जिक्र 45 बार, इंफ्रास्ट्रक्चर का 42 बार बाजार का  34 बार, बैंकिंग का 29 बार और ह्यूमन कैपिटल का 21 का संदर्भ दिया। उन्होंने गरीबी, रोजगार और बाहरी क्षेत्र को भी भाषण में प्रमुखता दी।

पी चिदंबरम: 8 बजट (1996-1998, 2004-2009, 2013-2014)
चिदंबरम ने अधिकांश ह्यूमन कैपिटल का सबसे ज्यादा उल्लेख किया। उनके बजट भाषण में इस शब्द का 39 बार उल्लेख है। वहीं राज्य 46 बार, निवेश 39 बार, ग्रामीण-कृषि क्षेत्र का 50 बार जिक्र किया गया है। उन्होंने लिंग का 6 बार, शहरी का 6 बार, गरीब का 8 बार और रोजगार का 11 का उल्लेख किया।

प्रणब मुखर्जी: 4 बजट (2009-2013)
मुखर्जी ने इस अवधि में किसी भी अन्य वित्त मंत्री की तुलना में पर्यावरण और संबंधित शर्तों का अधिक उल्लेख किया। उन्होंने मुद्रास्फीति के बारे में भी बात की। उनके बजट भाषण में वृद्धि 31, घाटा 8, ग्रामीण-कृषि क्षेत्र 50, राज्य 39, इंफ्रास्ट्रक्चर 29, ह्यूमन कैपिटल 26, निवेश 30 और मुद्रास्फीति का 12 बार उल्लेख हुआ।

अरुण जेटली: 5 बजट (2014-2019)
अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में सबसे ज्यादा जोर किसानों, गरीबों, रोजगार और राज्यों पर दिया। शहरी और मध्यम वर्ग का भी प्रमुखता से जिक्र किया। उनके भाषण में किसान 59, रोजगार 16, मध्यम वर्ग 3, राज्य 58, इंफ्रास्ट्रक्चर 45, रक्षा 6, ह्यूमन कैपिटल 37, लिंग 14, शहरी 10, निवेश 40 बार उल्लेख हुआ। जेटली ने राज्य और संबंधित शर्तों (जैसे सरकार) का सबसे अधिक उपयोग किया।

Thanks:www.livehindustan.com

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पत्नी और 3 बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई वजह
Next Article 16 साल बाद टूट सकता है सचिन का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अविस्मरणीय रक्तदान शिविर
social
September 6, 2026
महाराष्ट्र में छात्रों का आंदोलन पूरे सिस्टम से टूटे भरोसे का नतीजा : राहुल
national
September 6, 2026
‘मुसाफिर कैफे’ फेम पार्वती थिरुवोथु की वॉइस एक्टिंग में नई शुरुआत, मलयालम में करीना के किरदार को देंगी अपनी आवाज़
entertainment
September 6, 2026
प्यार में पड़ने की फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’
entertainment
September 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?