मुंबई: बारिश के प्रलयंकारी रूप लेने के कारण मंगलवार को मुंबई बेबस सी हो गई। देश की आर्थिक राजधानी के कई हिस्सों में जल जमाव के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। रविवार से लगातार हो रही वर्षा के कारण रेल, हवाई सेवा एवं सड़क परिवहन पर बुरा असर पड़ा है। कई ट्रेनों और उड़ानों को रद कर दिया गया।
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 52 उड़ानों को रद है और 54 को डाइवर्ट किया गया। दीवार ढह जाने से मुंबई में 22 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के शेष हिस्से में वर्षा जनित घटनाओं में पिछले 24 घंटे के दौरान 14 लोगों की जान गई है। मौसम के बिगड़े हुए रुख को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार को स्कूल-कॉलेज बंद रखने की घोषणा की थी।
सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि मुंबईवासियों ने तीन घंटे में ही करीब 400 मिलीमीटर बरसात का सामना किया। यदि 26 जुलाई, 2005 की बाढ़ का दिन छोड़ दिया जाय तो 1974 के बाद यह दूसरा मौका है, जब कुछ ही घंटों के भीतर मुंबई में इतनी अधिक बरसात हुई है। मंगलवार दोपहर तक 48 घंटों के दौरान मुंबई में 550 मिलीमीटर बरसात हुई है।
मालाड के पिंपरीपाड़ा क्षेत्र में एक दीवार गिर जाने से कई लोग दब गए। इस घटना में 19 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। कल्याण में एक उर्दू स्कूल की दीवार ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। चांदीवली इलाके में पानी के तेज बहाव के कारण 90 फुट चौड़ी सड़क गहरे गढ्डे में तब्दील हो गई। क्रांति नगर कुर्ला में 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।दोपहर तक ठप रही उपनगरीय रेल सेवाट्रैक पर पानी भर जाने के कारण मध्य और पश्चिम रेलवे की उपनगरीय रेल सेवाएं मंगलवार दोपहर तक लगभग ठप रहीं।
बरसात का ज्यादा असर मध्य रेलवे पर देखा गया, जहां सायन रेलवे स्टेशन की पटरियां थोड़ी बरसात के बाद ही डूब जाया करती हैं। बेस्ट की डेढ़ सौ से अधिक बसें भी जलभराव के कारण जगह-जगह खड़ी कर दी गई। सबवे में कार फंसने से दो की मौतमलाड में सबवे में कार फंस जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया सोमवार रात 11:30 बजे दोनों मलाड में अपने घर लौट रहे थे। सबवे में पानी भर गया था जिसमें उनकी कार फंस गई और वे बाहर नहीं आ सके।पुणे में मजदूरों की झोंपड़ी पर दीवार गिरी, छह की मौत पुणे के अंबेगांव क्षेत्र में पिछले चार दिन के अंदर दूसरी बार चहारदीवारी मजदूरों की झोपड़ी पर गिर गई। दीवार के नीचे दबकर दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। सभी मजदूर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।
नासिक में वाटर टैंक ढहने से चार मजदूरों की जान गईनासिक में एक निर्माणाधीन वाटर टैंक ढह जाने से चार मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गंगापुर रोड पर सोमेश्वर कालोनी में सुबह करीब 8:30 बजे यह हादसा हुआ।
मातोश्री के बाहर जलजमाव
मुंबई में हुई बारिश शिवसेना के लिए शर्मिदगी का कारण बन गई है। मुंबई महानगरपालिका की सत्ता पर काबिज पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर जलजमाव हो गया है। उपनगरीय बांद्रा में कलानगर कॉलोनी में स्थित शिवसेना प्रमुख के आवास के बाहर घुटनों तक पानी भर गया है।
सबवे में कार फंसने से दो की मौत
मलाड में सबवे में कार फंस जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया सोमवार रात 11:30 बजे दोनों मलाड में स्थित अपने घर लौट रहे थे। भारी बारिश के कारण सबवे में पानी भर गया था जिसमें उनकी कार फंस गई और वे बाहर नहीं आ सके। बाद में लोगों ने पानी में फंसी कार को खींच कर बाहर निकाला जिसमें दोनों बेहोश मिले। दोनों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों की पहचान इरफान खान और गुलशाद शेख के रूप में की गई है।
– मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी ने बताया कि मुंबई में भारी बारिश के कारण आज एक ट्रेन को रद और सात ट्रेनों को रोका गया है।
– मुंबई में अंधेरी सबवे को भारी बारिश के बाद जल-जमाव के कारण बंद कर दिया गया है।
– ठाणे म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट ने मुलुंद चेक नाका तक यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। कुर्ला और ठाणे के बीच स्थानीय सेवाओं के पूरी तरह से ठप होने के बाद ठाणे नगर आयुक्त द्वारा कदम उठाया गया है।
– मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट मैनेजर के हवाले से जानकारी दी है कि विमानों की आवाजाही मौसम के अनुसार हो रही है और ज्यादातर उड़ानें देरी से चल रही है। एयरपोर्ट पर जल-जमाव के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
– भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बारिश के दौरान मुंबई की सैटेलाइट इमेज जारी की है।
प्रलयंकारी बारिश के कारण पटरी से उतरी मुंबई

