सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जो मुश्किलों से जूझेगा, वो विजेता बनेगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

जो मुश्किलों से जूझेगा, वो विजेता बनेगा

Last updated: June 30, 2019 9:52 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
Image Courtesy: Google
SHARE

मुश्किलें हर किसी के जीवन में आती हैं। कुछ लोग उसमें उलझकर अपना रास्ता भटक जाते हैं। मगर कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, तो इनसे जूझकर बाहर निकलते हैं और विजेता बनते हैं। इसलिए अपनी तकलीफों का मुकाबले किसी के साथ करने में कोई समझदारी की बात नहीं है। इससे बेहतर होगा अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान केंद्रित करना। यह कहानी भी कुछ ऐसी ही है। इसमें छोटी सी बच्ची अपनी मुश्किलों से परेशान हो जाती है। जब वह अपने पिता से इस बारे में बात करती है, तो वह उसे जो सीख देते हैं वह नायाब है।

एक दिन एक छोटी सी लड़की अपने पिता को अपना दुख व्यक्त करते-करते अपने जीवन को कोसते रही थी। वह बता रही थी कि उसका जीवन बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है। साथ ही उसके जीवन में एक दुख का समय जाता है तो दूसरा चला आता है और वह इन मुश्किलों से लड़-लड़ कर अब थक चुकी है। वह करे तो क्या करे?

उसके पिता पेशे से एक शेफ़ थे। अपनी बेटी की इस बात को सुनने के बाद वह उसे रसोईघर लेकर गए और 3 कढ़ाईयों में पानी डाल कर तेज आंच पर रख दिया। जैसे ही पानी गरम हो कर उबलने लगा, पिता ने एक कढ़ाई में एक आलू डाला, दुसरी में एक अंडा और तीसरी में कुछ कॉफी के बीन्स डाल दिए।

वह लड़की बिना कोई प्रश्न किये अपने पिता के इस काम को ध्यान से देख रही थी। 15-20 मिनट के बाद उन्होंने गैस बंद कर दी और एक कटोरे में आलू को रखा, दुसरे में अंडे को और कॉफी बीन्स वाले पानी को एक कप में। अब पिता ने बेटी की तरफ उन तीनों कटोरों को दिखाते हुए एक साथ कहा। आलू, अंडे, और कॉफी बीन्स।

पिता ने दुबारा बताते हुए बेटी से कहा। पास से देखो इन तीनों चीजों को। बेटी ने आलू को देखा, जो उबलने के कारण मुलायम हो गया था। उसके बाद अंडे को देखा, जो उबलने के बाद अन्दर से कठोर हो गया था। और अंत में जब कॉफी बीन्स को देखा तो उस पानी से बहुत ही अच्छी खुशबु आ रही थी।

पिता ने बेटी से पुछा, क्या तुम्हें पता चला इसका मतलब क्या है? फिर पिता ने उसे समझाते हुए कहा, इन तीनो चीजों ने अलग-अलग तरीके से गर्म पानी के साथ प्रतिक्रिया की परन्तु जो मुश्किल उन्होंने झेली वह एक समान थी। फिर उन्होंने अपनी बेटी से कहा, जब विपरीत परिस्थितियां तुम्हारे जीवन में आएंगी, तो तुम क्या बनना चाहोगी… आलू, अंडा या कॉफ़ी बीन्स? यह तुम्हें तय करना है।

इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है

  • कोई आज कितना ही सफल क्यों न हो, उसने भी कोई न कोई मुश्किल जरूर झेली होगी। हर किसी की मुश्किल अलग होती है। किसी के लिए दो रोटी जुटाना मुश्किल है तो किसी के लिए उसे खाना।
  • मेरी तकलीफ उसकी तकलीफ से बड़ी है। ऐसी सोच हमें कहीं नहीं पहुंचा सकती है। ऐसा विचार रखने वाले इसी उधेड़-बुन में बने रहते हैं और अपने परेशानियों के दुष्चक्र में फंसकर जीवन गुजार देते हैं।
  • विषम परिस्थितियों में अपना धैर्य न खोकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना बहादुरी होता है। इस दौरान खुद पर संयम रखने से मंजिल जरूर मिलती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 2023 तक रेलवे के जरिए देश के बाकी हिस्सों से जुड़ेगा कश्मीर
Next Article आयुष्मान खुराना की फिल्म ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

हॉरर फिल्म ‘झाड़ फूँक’ के प्रीमियर में खौफनाक सीन देख फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामटे को आया पैनिक अटैक, निर्देशक ने बताया घटनाक्रम
entertainment
November 1, 2026
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ एवं साउथ के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में मनाया जीतो दिवाली उत्सव 2026
social
November 1, 2026
हैलोवीन पर जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के आइकॉनिक ‘नगीना’ लुक को किया रीक्रिएट, ओरी और वैष्णव प्रवीण भी बने इस खास अंदाज का हिस्सा!
entertainment
November 1, 2026
पात्रता के अनुरूप हो ज्ञान प्रदान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?