मुंबई:फिल्म ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। बॉलिवुड की फिल्मों में उनकी शानदार ऐक्टिंग ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। आयुष्मान खुराना स्टारर ‘बधाई हो’ में नीना गुप्ता ने फिल्मों में वापसी की। ‘बधाई हो’ की सफलता के बाद नीना गुप्ता को कई अन्य फिल्मों के ऑफर मिले हैं। नीना गुप्ता का कहना है कि ‘बधाई हो’ जैसी फिल्में जीवन में एक बार होती है और वह इस फिल्म में काम करके खुद को भाग्यशाली मानती हैं।
नीना गुप्ता ने कहा कि ‘बधाई’ हो जैसी कोई दूसरी फिल्म नहीं बनने वाली, क्योंकि ऐसी फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ फिल्म की तरह केवल एक बार बनती है। नीना गुप्ता का मानना है कि ‘बधाई हो’ कि सफलता के बाद उनके प्रति इंडस्ट्री के लोगों की उम्मीदें बदल गई हैं, क्योंकि आज उन्हें ‘बधाई हो’ के चलते काम मिल रहा है। उन्हें इस बात कि खुशी है कि उनका नाम किसी प्रॉजेक्ट की वैल्यू बढ़ा देता है और उनकी स्थिति पहले से बेहतर है।
बधाई हो’ जैसी फिल्में जीवन में एक बार होती है: नीना गुप्ता

