By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अधीर रंजन ने कहा- कहां गंगा, कहां गंदी नाली; विवाद बढ़ा तो माफी मांगी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

अधीर रंजन ने कहा- कहां गंगा, कहां गंदी नाली; विवाद बढ़ा तो माफी मांगी

Last updated: June 24, 2019 7:38 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री पर विवादित बयान दिया। दरअसल, भाजपा सांसद प्रताप सिंह सारंगी ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश करने के दौरान मोदी की तारीफ की। इस पर चौधरी नाराज हो गए। चौधरी ने स्वामी विवेकानंद और नरेंद्र मोदी के नामों की तुलना पर कहा- कहां गंगा और कहां गंदी नाली। भाजपा सांसदों ने इसका विरोध किया। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि बयान का विवादित हिस्सा सदन की कार्यवाही से बाहर कर दिया जाएगा। विवाद बढ़ने पर चौधरी ने कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया। अगर किसी की भावना को चोट पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।।
सारंगी के धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा- सरकार जल संकट और बिहार में बच्चों की मौत जैसे मुद्दों पर आंख मूंंदकर बैठी हुई है। प्रताप सिंह अच्छे सांसद और अच्छे वक्ता हैं। प्रधानमंत्री होने के नाते मैं नरेंद्र मोदीजी का सम्मान करता हूं। लेकिन, सारंगी और दूसरे लोग अब उनकी पूजा करने लगे हैं।
“चौधरी ने इंदिरा पर भाजपा सांंसदों के तंज पर विवादित बयान दिया”
चौधरी ने तब प्रधानमंत्री के नाम को लेकर विवादित बयान दिया, जब कुछ भाजपा सांसदों ने कहा कि 1970 में कांग्रेस के शासन में “इंदिरा इज इंडिया’ जैसे नारे लगते थे। इस पर चौधरी ने कहा- तब ऐसा कुछ नहीं होता था। लेकिन, केवल इसलिए प्रधानमंत्री की तुलना विवेकानंद से की जाए, क्योंकि उनका नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी है.. तो यह ठीक नहीं। नरेंद्र दत्त की नरेंद्र दामोदर दास मोदी से मिलावट ठीक नहीं। कहां मां गंगा और कहां गंदी नाली।
“मेरा इरादा प्रधानमंत्री को चोट पहुंचाने का नहीं था”
विवाद बढ़ने पर चौधरी ने कहा- भाजपा सांसद प्रधानमंत्री की तुलना विवेकानंद से करते हैं, क्योंकि उनके नामों में समानता है। इससे बंगाल की भावनाएं आहत होती हैं। मैंने कहा कि आप मुझे उकसा रहे हैं। अगर आप यह जारी रखेंगे तो मैं कहूंगा कि आप गंगा की तुलना नाली से कर रहे हैं।
चौधरी ने कहा- मैंने नाली नहीं कहा। अगर प्रधानमंत्री मेरे बयान से नाराज हैं तो मैं माफी मांगता हूं। मेरा उन्हें दुखी करने का इरादा नहीं था। अगर उन्हें चोट पहुंची है तो मैं निजी तौर पर उनसे माफी मांगूंगा। मेरी हिंदी अच्छी नहीं है, मेरा नाली कहने का मतलब नहर से था।
“जब सोनिया-राहुल को चोर कहकर सत्ता में आए तो वे संसद में कैसे बैठे हैं”
चौधरी ने मोदी सरकार से पूछा- क्या आप टूजी और कोयला घोटाले में किसी को पकड़ पाए? क्या सोनिया गांधी और राहुल गांधी को सलाखों के पीछे भेज पाए? उन्होंने कहा कि जब आप इन लोगों को चोर कहकर सत्ता में आए हैं, तब वे संसद में कैसे बैठे हैं?
चौधरी ने विंग कमांडर अभिनंदन पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा- सरकार अभिनंदन को सम्मानित करे और उनकी मूंछों को राष्ट्रीय मूंछें घोषित किया जाए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article काव्या कोठारी का तप अभिनंदन
Next Article डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने कार्यकाल पूरा होने से 6 महीने पहले इस्तीफा दिया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जीता चमार, जंगली-मंगली मेहतर और मारून सिंह लोधी को सम्मान दो, चंबल के गुमनाम वीरों की कीर्ति रक्षा की मांग तेज
state
May 7, 2026
कंगना रनौत की फिल्म “भारत भाग्य विधाता” 12 जून को होगी रिलीज़
entertainment
May 7, 2026
भंसाली की फिल्मों के 7 यादगार डायलॉग्स जो आज भी रोंगटे खड़े कर देते हैं
entertainment
May 7, 2026
सिद्धार्थ गुप्ता ने ‘कृष्णावतारम्’ में अपनी भूमिका के पीछे की भावनात्मक यात्रा साझा की
entertainment
May 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?