By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मायावती ने भाई को बनाया पार्टी उपाध्यक्ष, भतीजे आकाश नेशनल कोऑर्डिनेटर बने
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

मायावती ने भाई को बनाया पार्टी उपाध्यक्ष, भतीजे आकाश नेशनल कोऑर्डिनेटर बने

Last updated: June 24, 2019 7:34 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को जोनल कोऑर्डिनेटरों और सांसदों के साथ बैठक की। इसमें मायावती ने छोटे भाई आनंद कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया। वहीं, भतीजे आकाश को नेशनल कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में दानिश अली को लोकसभा में बसपा नेता के तौर पर चुना गया। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजी गौतम को भी नेशनल कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, इससे पहले बैठक में शामिल होने वाले पदाधिकारियों के मोबाइल, बैग, कलम और यहां तक की कार की चाबियां भी बाहर रखवा दी गईं।
उपचुनाव को लेकर हुई चर्चा
बैठक में मौजूद सूत्रों ने बताया कि बैठक में उत्तरप्रदेश की 11 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि, बताया जा रहा है कि बसपा ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशी पहले ही फाइनल कर चुकी है। फिर भी फीडबैक के आधार पर कुछ सीटों में बदलाव कर अंतिम लिस्ट तैयार की जाएगी। प्रत्याशियों की लिस्ट का आधिकारिक ऐलान भी जल्द किया जाएगा।
कौन हैं आंनद कुमार?
आनंद कुमार मायावती के छोटे भाई हैं। कभी नोएडा में क्लर्क हुआ करते थे। उन पर फर्जी फर्जी कम्पनी बनाकर करोड़ों रुपए लोन लेने और पैसे को रियल स्टेट में निवेश कर मुनाफा कमाने का आरोप है। आनंद कुमार पहली बार तब चर्चा में आए थे जब नोटबंदी के बाद उनके खाते में 1.43 करोड़ रुपए जमा हुए थे। आयकर विभाग और ईडी आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच कर रहा है।
कौन हैं आकाश आनंद?
आकाश आनंद मायावती के भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। लंदन से एमबीए करने वाले आकाश की बीएसपी की राजनीति में 2017 में एंट्री हुई। मायावती ने 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हारने के बाद सहारनपुर की रैली में उन्हें लॉन्च किया था। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भी आकाश मायावती के साथ रैलियों और कार्यक्रमों में नजर आए थे।
लोकसभा में बसपा को 10 सीटों पर मिली जीत
लोकसभा चुनाव में बसपा ने सपा और रालोद से गठबंधन किया था। 80 सीटों वाले उप्र में भाजपा और उसके सहयोगी ने 64 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, बसपा 10 और सपा ने 5 सीटें जीतीं। पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा का उप्र में खाता भी नहीं खुला था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मायावती ने कहा, चुनावी धांधलियों पर पर्दा डालने के लिए एक देश एक चुनाव का पाखंड
Next Article ‘कबीर सिंह’ बनी ब्लॉकबस्टर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश
national
May 6, 2026
भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण महाराष्ट्र में हर दिन 8 किसानों की आत्महत्या, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसान बर्बाद होंगे: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 6, 2026
राघव जुयाल और कोमल पावस्कर की नई जोड़ी है ‘इकाई’ की सबसे बड़ी खासियत
entertainment
May 6, 2026
कॉन्टेंट क्वीन एकता कपूर के 8 आइकॉनिक किरदार जो घर-घर में बने पहचान
entertainment
May 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?