By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मेडिकल कॉलेज के पीछे मानव कंकाल मिले; यहां मस्तिष्क ज्वर से 108 बच्चों की मौत हुई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

मेडिकल कॉलेज के पीछे मानव कंकाल मिले; यहां मस्तिष्क ज्वर से 108 बच्चों की मौत हुई

Last updated: June 22, 2019 3:16 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

मुजफ्फरपुर:बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित सरकारी अस्पताल श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) के पीछे शनिवार को मानव कंकाल मिले हैं। यह अस्पताल बिहार में फैले एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) की वजह से चर्चा में है। इस अस्पताल में अब तक 108 बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं, बिहार में शनिवार सुबह तक 173 बच्चे इस बीमारी के चलते जान गंवा चुके हैं।

हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम हाउस के पीछे नर कंकालों के टुकड़े और हड्डियां मिलीं। झाड़ी में एक शव भी मिला। हॉस्पिटल प्रशासन ने इस मामले में जांच कराने की बात कही है। बताया जा रहा है कि अस्पताल कर्मी इन झाड़ियों में लावारिस लाशों को फेंक देते हैं।

इस संबंध में एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ. एसके शाही ने बताया कि पोस्टमॉर्टम विभाग प्रिंसिपल के अधिकार क्षेत्र में है। शव के साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए। मैं इस संबंध में प्रिंसिपल से बात करूंगा और उनसे इस मामले की जांच के लिए कमेटी बनाने के लिए कहूंगा।

130 से ज्यादा बच्चे अभी भी यहां भर्ती
एसकेएमसी हॉस्पिटल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुनील कुमार शाही ने बताया कि मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित 68 बच्चे अभी आईसीयू में एडमिट हैं और 65 बच्चों का इलाज सामान्य वार्ड में चल रहा है। हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अस्पताल का दौरा किया था।

2012 में हुई थी 120 बच्चों की मौत

एसकेएमसीएच हॉस्पिटल से मिले आकड़ों के मुताबिक, 2012 में इस बीमारी से 120 बच्चों की मौत हुई थी।

साल भर्ती मौत
2010 59 24
2011 121 00
2012 336 120
2013 124 39
2014 701 90
2015 75 11
2016 31 04
2017 17 11
2018 14 7

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ईडी ने हलफनामे में कहा- भगोड़े चौकसी ने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया
Next Article पंकज आडवाणी ने एशियन स्नूकर चैम्पियनशिप जीती

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?