By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ईडी ने हलफनामे में कहा- भगोड़े चौकसी ने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtranationalworld

ईडी ने हलफनामे में कहा- भगोड़े चौकसी ने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया

Last updated: June 22, 2019 2:51 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को मुंबई कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया। ईडी ने कहा कि मेहुल चौकसी ने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जा चुका है। इंटरपोल उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर चुका है। वह वापसी से भी इनकार कर चुका है। वह एक भगोड़ा है।

दरअसल, पिछली बार चौकसी ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा था कि जांच एजेंसियां गलत कह रही हैं कि मैं जांच में सहयोग नहीं कर रहा हूं। जबकि मैं तो हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हूं।

जांच एजेंसियां चौकसी के प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटी
चौकसी 13,700 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले में आरोपी है। 15 जनवरी 2018 को उसे एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता मिल गई थी। चौकसी वहां ही रह रहा है। पिछले दिनों उसने भारतीय नागरिकता छोड़ दी थी। भारतीय जांच एजेंसियां उसके प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटी हुई हैं।

चौकसी ने बीते सप्ताह कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था, जिसमें उसने ईडी और सीबीआई के दावों को नकारा था। उसने कहा कि एजेंसियां कह रही हैं कि मैं जांच में शामिल होना नहीं चाहता, यह गलत है। मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है, पर मैं जांच में शामिल होने के लिए तैयार हूं। एजेंसियां चाहें तो मुझसे एंटीगुआ आकर पूछताछ कर सकती हैं।

चौकसी ने कहा- मैंने 15 फरवरी 2018 को विदेश में सर्जरी करवाई थी। इसके बाद मुझे सफर करने से मना कर दिया गया था। मुझे लगातार मेडिकल सुपरविजन की जरूरत पड़ती है। कोर्ट में दाखिल किए गए हलफनामे में यह भी कहा गया कि चौकसी को कोरोनरी आर्टरी डिसीज, डायबिटीज मेलीटस, हाइपरटेंशन, वेट लॉस जैसी बीमारियां हैं।

इससे पहले ईडी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में हलफनामा दायर कर मेहुल चौकसी की दोनों याचिकाएं खारिज करने की अपील की थी। चौकसी ने एक याचिका भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की प्रक्रिया के खिलाफ दायर की थी। दूसरी याचिका में उसने कहा था कि ईडी जिनके बयानों के आधार पर उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करना चाहता है, उनसे बहस की इजाजत दी जाए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सीबीआई ने वायुसेना-रक्षा मंत्रालय के अफसरों और हथियार डीलर भंडारी के खिलाफ केस दर्ज किया
Next Article मेडिकल कॉलेज के पीछे मानव कंकाल मिले; यहां मस्तिष्क ज्वर से 108 बच्चों की मौत हुई

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?