नेरुल। अभातेयुप के तत्वावधान में तेयुप नेरूल ने “योग दिवस” का आयोजन वंडर्स पार्क में किया। योग प्रशिक्षक रेणु सेठ, आशा सोनी, वैदेही पगारिया ने विभिन्न योगाआसन और प्रेक्षाध्यान करवाया। योग दिवस में नवी मुंबई महानगर पालिका के सभागृह नेता माननीय रविन्द्रजी इथापे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में तेयुप नेरुल के अध्यक्ष राजेश सामोता, मंत्री धनराज सोनी, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष कैलाश खरवड़, निवर्तमान अध्यक्ष संजय बोल्या, मीठालाल कच्छारा, अशोक धोका, देवेंद्र बोहरा, मनोज पगारिया, प्रवीण खरवड़, प्रकाश बोहरा, महेन्द्र मादरेचा, दिलीप सिंघवी, पूनमचंद श्रीमाल, मनोज बड़ाला, अशोक गुंदेचा, सुनील सिंघवी, राहुल धोका, निर्मल झगड़ावत, मनोज डांगी, अमित धाकड़, सोनू खरवड़, चन्दा कोठारी, हेमा बाफना, मनीषा चण्डालिया, मीना चण्डालिया, रूचि श्रीश्रीमाल, प्रिया गुंदेचा, कविता सिंघवी, जिनल पगारिया सभी ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रवीण चंडालिया ने किया। यह जानकारी संजय श्रीश्रीमाल ने दी।

