सिलीगुड़ी। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषदके निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, सिलीगुड़ी द्वारा 21 जून 2019 शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन तेरापंथ भवन सोमानी मिल कंपाउंड में किया गया।इसमें काफी संख्या में लोगो ने भाग लिया। कार्यक्रम की प्रारम्भ अनुव्रत समिति के श्री मदन जी मालू, तेयुप के अध्यक्ष श्री दीपक जी बोथरा और मंत्री श्री अजय जी बरमेचा ने मंगलाचरण से किया। तेरापंथ युवक परिषद के सलाहकार तोलाराम जी सेठिया कार्यकर्ता संतोष जी बैद ,राजीव जी पगारिया, कोषाध्यक्ष राकेश जी बैद, पर्यवेक्षक महावीर जी सिरोहिया, पत्रकार श्रीमती शशिकला जी बैद की उपस्थिति में बैनर का अनावरण कराया गया। श्री महावीर जी सिरोहिया ने योग, प्राणायाम और ध्यान का खूब सुंदर प्रशिक्षण दिया और योग के लाभ की जानकारी दी । इसके पश्चात संकल्प पत्र का वाचन किया गया । अंततः संगठन मंत्री श्री मुकेश जी बैद ने सभा के अध्यक्ष श्री हेमंत जी कोठारी तथा सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्ति और सिलीगुड़ी जैन समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सभा,अनुव्रत समिति, महिला मंडल और अन्य संस्थाओं के पदाधिकारीगण उपस्थित थे ।कार्यक्रम के संयोजक ललित जी पारख और पर्यवेक्षक श्री महावीर जी सिरोहिया ने बहुत सुंदर तरीके से कार्यक्रम का संयोजन किया। कार्यक्रम का समापन प्राकृतिक एवं स्वच्छ अल्पाहार के साथ किया गया। यह जानकारी सिलीगुड़ी अहिंसा क्रांति की चीफ ब्यूरो श्रीमती शशीकला जी बैद ने दी।
योग है स्वास्थ्य के लिए क्रांति, नियमित योग से हो जीवन में सुख शांति

