By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिकी ड्रोन को गिराकर ईरान ने ‘बड़ी गलती’ की
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिकी ड्रोन को गिराकर ईरान ने ‘बड़ी गलती’ की

Last updated: June 21, 2019 8:00 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन:राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि ईरान ने अमेरिका के ड्रोन को गिराकर ‘बड़ी गलती’ की है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा कि ट्रंप को बुधवार रात में दोबारा बृहस्पतिवार सुबह में इस घटना के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन कैपिटोल हिल के नीति-निर्माताओं के साथ संपर्क में रहेगी।

ट्रंप ने यह टिप्पणी ट्विटर पर सुबह में की। अमेरिका और ईरान के अधिकारी ने इस घटना पर अलग-अलग बयान दिए हैं। ईरान के रिवूल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि उन्होने ईरानी हवाई क्षेत्र में ड्रोन को मार गिराया। वहीं अमेरिकी सेना के इसे ‘बिना उकसावे’ का हमला करार देते हुए कहा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में हुआ है।

ईरान ने अपने क्षेत्र में घुसे अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया
ईरान के सरकारी टेलीविजन की खबर में कहा गया है कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बृहस्पतिवार को अपने देश के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले एक अमेरिकी “जासूसी ड्रोन” को अपने इलाके में मार गिराने का दावा किया है। अंग्रेजी भाषा के प्रेस टीवी के मुताबिक, रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि देश के दक्षिणी तटीय होरमोजगन प्रांत में, “उसकी वायुसेना ने अमेरिका निर्मित ग्लोबल हॉक निगरानी ड्रोन को मार गिराया है।”

सरकारी टीवी ने ड्रोन की तस्वीरें जारी नहीं की हैं। यह घटना ईरान और अमेरिका में बढ़ते तनाव के बीच हुई है। अमेरिका बेहद संवेदनशील खाड़ी के जल क्षेत्र में तेल टैंकरों पर हुए हमलों के पीछे ईरान का हाथ होने का आरोप लगाता रहा है।

तेहरान इन घटनाओं के पीछे अपना हाथ होने से इनकार करता रहा है और आशंका व्यक्त करता रहा है कि इनके पीछे अमेरिका का हाथ हो सकता है जो ईरान के खिलाफ बल प्रयोग को न्यायोचित ठहराने के लिये इनका सहारा ले रहा हो।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘मेड इन इंडिया’ पनडुब्बियों से समुद्र में ताकत बढ़ाएगा भारत
Next Article संयुक्त राष्ट्र में साबित करेंगे कि ड्रोन घटना पर अमेरिका झूठ बोल रहा है: ईरान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश
national
May 6, 2026
भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण महाराष्ट्र में हर दिन 8 किसानों की आत्महत्या, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसान बर्बाद होंगे: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 6, 2026
राघव जुयाल और कोमल पावस्कर की नई जोड़ी है ‘इकाई’ की सबसे बड़ी खासियत
entertainment
May 6, 2026
कॉन्टेंट क्वीन एकता कपूर के 8 आइकॉनिक किरदार जो घर-घर में बने पहचान
entertainment
May 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?