By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पाकिस्तान को 3 समझौते के साथ विश्वबैंक से मिला 91.8 करोड़ डॉलर का कर्ज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

पाकिस्तान को 3 समझौते के साथ विश्वबैंक से मिला 91.8 करोड़ डॉलर का कर्ज

Last updated: June 18, 2019 8:22 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

इस्लामाबाद:विदेशी मुद्रा संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने कुल 91.8 करोड़ डॉलर ऋण के लिए विश्वबैंक के साथ मंगलवार को तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के वित्तीय सलाहकार अब्दुल हफीज शेख ने कहा कि देश भुगतान संतुलन संकट से उबरने की कोशिश कर रहा है। देश की अर्थव्यवस्था नाजुक दौर में है।

डॉन अखबार की खबर के अनुसार विश्वबैंक से मिलने वाले इस ऋण का उपयोग मुख्य तौर पर तीन परियोजनाओं में किया जाएगा। इसमें 40 करोड़ डॉलर पाकिस्तान में राजस्व वृद्धि कार्यक्रम और 40 करोड़ डालर उच्च शिक्षा विकास पर व्यय किए जाएंगे। इसके अलावा 11.8 करोड़ डॉलर की राशि खैबर पख्तूनखवा राजस्व संग्रहण एवं संसाधन प्रबंधन कार्यक्रम पर व्यय होंगे।

इन समझौतों पर हस्ताक्षर विश्वबैंक के कंट्री निदेशक पैचमुथु इलंगोवन और पाकिस्तान के आर्थिक मामलों की सचिव नूर महमूद ने हस्ताक्षर किए। अहमद उच्च शिक्षा आयोग और खैबर पख्तूनख्वा सरकार के प्रतिनिधि भी हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री इमरान खान के सलाहकार शेख भी मौजूद रहे।

राजस्व कार्यक्रम के तहत 40 करोड़ डॉलर का व्यय घरेलू राजस्व बढ़ाने के लिए किया जाएगा। इसके लिए कर संग्रह का दायरा और कर अनुपालन बढ़ाया जाएगा। इसका मकसद पाकिस्तान के कर संग्रह को बढ़ाकर जीडीपी के अनुपात में 17 प्रतिशत पर लाना है। इसके लिए सक्रिय करदाताओं की संख्या बढ़ाकर 35 लाख तक पहुंचानी होगी। साथ ही कर अनुपालन बोझ को कम करना शामिल है।

वहीं 40 करोड़ डॉलर का व्यय उच्च शिक्षा विकास पर किया जाएगा। इसका मकसद अर्थव्यवस्था के रणनीतिक क्षेत्रों में शोध उत्कृष्टता की मदद करना, बेहतर प्रशिक्षण एवं शिक्षण और शिक्षा प्रशासन में सुधार करना है। तीसरा हिस्सा 11.80 करोड़ डालर का है जिससे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में राजस्व संग्रहण एवं संसाधन प्रबंधन कार्यक्रम के तहत राजस्व संग्रह बढ़ाने में मदद करना है।

भुगतान संतुलन के संकट से निपटने के लिए पाकिस्तान ने विश्वबैंक के अलावा एशियाई विकास बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष जैसे वैश्विक संगठनों से मदद मांगी है। पिछले महीने मुद्रा कोष ने पाकिस्तान को तीन साल के लिए छह अरब डॉलर का राहत पैकेज देने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। इसी बीच एशियाई विकास बैंक ने भी पाकिस्तान के साथ ऋण के विषय पर बैठकें शुरू कर दी हैं।

एशियाई विकास बैंक के पाकिस्तान निदेशक चियाओहोंग यांग ने कहा कि बैंक की ओर से वित्तीय सहायता दिए जाने के आकार और योजना पर बातचीत जारी है। एक बार यह पूरा हो जाए तो इसे बैंक के प्रबंधन और निदेशक मंडल के पास मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शराब पीने से रोकने पर पिता को कुल्हाड़ी से काटा
Next Article सफलता के लिए मकसद होता है महत्वपूर्ण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ पेड्डी’ के लिए राम चरण को मिल रही नेशनल अवॉर्ड की मांग, फैंस ने की जमकर तारीफ
entertainment
June 4, 2026
पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान
state
June 4, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026
तेरापंथी सभा मुंबई का अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र कोठारी निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष
social
June 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?