ठाणे: आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रबुद्ध शिष्या साध्वी श्री अणिमा श्री जी , साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी एवं साध्वी वृन्द के सानिध्य में कोपरी तेरापंथ भवन का उद्घाटन 24 जून को होने जा रहा हैं। उद्घाटन समारोह का आयोजन श्री महाप्रज्ञ महाश्रमण फाउंडेशन के तत्वावधान में होने जा रहा हैं। कोपरी तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष नरेश बाफना ने बताया कि इस अवसर पर साध्वी श्री के सानिध्य में ही दायित्व बोध कार्यशाला एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन आंनद बेंक्वेट हॉल में रखी गई हैं। ठाणे के कोपरी में नवनिर्मित तेरापंथ भवन किशोर नगर गाँवदेवी मंदिर के सामने ठाणे पूर्व में हैं।
लोकार्पण समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में सिरियारी संस्थान अध्यक्ष ख्यालीलाल तांतेड़, अखिल भारतीय महिला मंडल राष्ट्रीय अध्यक्षा कुमुद कच्छारा, अभातेयुप राष्ट्रीय महामंत्री संदीप कोठारी, मुम्बई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ होंगे। स्वागताध्यक्ष के रूप में भंवरलाल केसरीमल सिंघवी परिवार एवं नवरत्न हरकलाल दुग्गड़ परिवार हैं। वही विशेष अतिथि के रूप में रमेशकुमार धाकड़, किशनलाल डागलिया, बी सी भलावत, दीपक डागलिया, मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा जयश्री बडाला, मुम्बई अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश चौधरी, निर्मल श्री श्रीमाल, ठाणे सभा अध्यक्ष देवीलाल श्री श्रीमाल, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, महेंद्र वागरेचा, सलिल लोढा, मनोज संखलेचा आदि की उपस्थिति रहेगी। वहीं इस आयोजन के उद्घाटन कर्ता स्वर्गीय श्रीमती प्रतापबाई स्वर्गीय श्री कजोडीमलजी बाफना परिवार एवं अनावरण कर्ता श्रधानिष्ठ श्रावक स्वर्गीय श्री गणेशलाल जी भूरालाल जी स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलतादेवी हीरालाल बाफना परिवार होगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में श्री महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष केसरीमल सिंघवी, मंत्री पारसमल बाफना, कोषाध्यक्ष रंगलाल सूर्या, तेयुप मंत्री विकास डूंगरवाल, कोषाध्यक्ष जगदीश बाफना, महिला मंडल संयोजिका शोभादेवी झाबक, सह संयोजिका कल्पना देवी बाफना, निर्मलादेवी बोहरा एवं सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं।
कोपरी तेरापंथ भवन का उद्घाटन 24 जून को साध्वी श्री अणिमा जी के सानिध्य में

