भायंदर (मुंबई)। तेरापंथ महिला मंडल भायंदर की संयोजिका मंजू भंडारी को तथा कन्या मंडल की संयोजिका दिव्या सोलंकी को निर्वाचित किया गया। इनका चुनाव 2019-21 के कार्यकाल के लिए हुआ है।
जानकारी के अनुसार, अ.भा.ते.म. मडंल के निर्देशानुसार मुम्बई महिला मण्डल के अन्तर्गत भायंदर महिला मण्डल की साधारण सभा का आयोजन तुलसी समवसरण तेरापथ भवन टेम्बा रोड में किया गया, सभा की शुरुवात नमस्कार महामत्र द्वारा की गई ।
श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया गया, सयोजिका सुमन जी नाहटा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। सहंसयोजिका सन्जू जी बापना ने कार्यकाल के गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहसंयोजिका सगिता जी बोथरा ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।
कोषाध्यक्ष मजु जी भडारी ने पुरे दो साल का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया । 80 बहनो की उपस्थिति रही ।
विशेष उपस्थिति सभा अध्यक्ष श्रीमान प्रदिप जी बच्छावत, युवक परिषद अध्यक्ष श्रीमान विनोद जी डांगी ओर मत्री परेश जी भडारी एवं निवर्तमान सभा मत्री श्रीमान कनक जी सिंघी और किशोर मण्डल एवं कन्या मण्डल के सभी पदाधिकारियों और चुनाव (मनाव) अधिकारी श्रीमान-दिनेश जी आच्छा ,श्रीमान- भगवती जी भडारी की विशेष उपस्थिति रही।
अगले दो साल (2019~2021) तक के कार्यकाल के लिए पुरी महिला मण्डल की सहमति से श्री मति मजू जी भडांरी को संयोजिका पद पर मनाव द्वार मनोनीत किया गया। कन्या मण्डल की संयोजिका के पद पर सुश्री दिव्या सौलकी को मनोनित किया गया। पूरे समाज से सहारानीय उपस्थिति एवं सहयोग रहा। यह जानकारी JTN प्रतिनिधि पारस कच्छारा ने दी।
भायंदर महिला मंडल की संयोजिका मंजू भंडारी और कन्या मंडल की दिव्या सोलंकी बनीं

