हरिद्वार – आज निर्जला एकादशी के अवसर पर संतश्री आशारामजी बापू के साधकों द्वारा सप्तऋषि आश्रम पर दूध व पलाश शरबत का प्याऊ लगाया गया। भीषण गर्मी में गंगा स्नान के लिये आये लोगों ने ठंडा दूध व शरबत पीकर अपनी प्यास बुझाई। शरबत के साथ ही साधकों ने आश्रम की आध्यात्मिक मासिक पत्रिका ऋषि प्रसाद का वितरण भी किया।
आश्रम मीडिया प्रभारी नीलू अरोड़ा ने बताया कि कल गंगा दशहरे के दिन हरिपुरकलां स्थित आश्रम में, श्रीसतीश भाईजी के सान्निध्य में चल रहे तीन दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का रात्रि दस बजे समापन हुआ जिसमें निर्जला एकादशी के दिन उपवास, मौन और सेवा की अपार महिमा सुन अधिकांश साधक निर्जल व मौन रहकर शरबत पिलाने की सेवा कर रहे थे। इस तीन दिवसीय सत्संग कार्यक्रम में दैनिक भास्कर अखबार के ब्यूरो चीफ (उत्तराखंड), श्रीसुशील बडोलाजी भी आश्रम पधारे व श्रीसतीश भाईजी से मुलाकात की। ऋषि प्रसाद अभियान पर छोटी-छोटी बच्चियों के मधुर गीत ने सभी का मन मोह लिया। सत्संग कार्यक्रम और प्याऊ की सेवा में दूर-दूर से आये साधकों ने भाग लिया। कई हरियाणा से आये थे, तो कई झारखंड से, कुछ दिल्ली से पहुँचे थे कुछ उत्तर प्रदेश से। यहाँ मिनी भारत का नजारा देखने को मिला।
दूध व पलाश शरबत वितरण कर मनाई निर्जला एकादशी

