मुंबई। अभातेममं के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल दादर में दिनांक 13/06/19 को साधारण सभा का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया।
सभा की शुरूआत नमस्कार महामंत्र एवं प्रेरणा गीत से हुई संयोजिका दीपिका बोहरा ने सभी का स्वागत किया एवं कार्यकाल की गतिविधियो के बारे मे बताया । सहसंयोजिका मंजु मारू ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल को विस्तार से प्रस्तुत किया । कोषाध्यक्ष स्नेहलता कोठारी ने आय व्यय का ब्योरा दिया। तेरापन्थ महिला मंडल मुंबई कार्यसमिति सदस्य विमला कोठारी ने संविधान का वाचन किया । मीटिंग में सदस्यो की शंका समाधान का क्रम भी चला ।
इस अवसर पर विमला कोठारी को महिला मंडल मुंबई द्वारा स्टार कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित करने पर दादर महिला मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इसके बाद संयोजिका दीपिका बोहरा ने अपनी कार्यकारिणी निरस्त की व अगली संयोजिका के निर्वाचन की प्रक्रिया अंतर्गत चुनाव अधिकारी विमला कोठारी व मंजू कोठारी ने
अगले दो साल (2019-21) के कार्यकाल के लिए सभी सदस्यो की सहमति से रंजना कोठारी को संयोजिका के पद पर मनाव द्वारा मनोनीत किया ।नव निर्वाचित संयोजिका ने सह संयोजिका के रूप में वनिता कोठारी को एवं सोनू मेहता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया ।
कार्यक्रम में सभी बहनो ने सक्रियता से भाग लिया व नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रदान की।
रंजना कोठारी बनी दादर की संयोजिका

