By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नरसापुर औद्योगिक क्षेत्र में आध्यात्म के जगत के महासूर्य का मंगल पदार्पण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

नरसापुर औद्योगिक क्षेत्र में आध्यात्म के जगत के महासूर्य का मंगल पदार्पण

Last updated: June 11, 2019 4:32 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

-लगभग बारह किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री पहुंचे नाहर इंजीनियरिंग परिसर
-नशे का परित्याग कर जीवन को अच्छा बनाने की आचार्यश्री ने दी प्रेरणा
-औद्योगिक इकाई के मालिक व कर्मचारियों ने सामूहिक रूप में स्वीकार किए अहिंसा यात्रा के संकल्प

11.06.2019 नरसापुर, कोलार (कर्नाटक): आदमी जीवन जीने के लिए शरीर धारण करता है और शरीर को चलाने के लिए आदमी को भोजन, पानी करना, समय-समय पर देखभाल, दवा आदि का उपयोग भी करना होता है। एक प्रश्न उठता है कि आखिर को शरीर को क्यों टिकाए रखना चाहिए? इसका शास्त्रकार ने उत्तर देते हुए कहा कि पुराने कर्मों को काटने अर्थात् पूर्वकृत कर्मों को क्षय करने के लिए व धर्म करने के लिए शरीर को टिकाने की आवश्यकता होती है। शरीर को टिकाने के लिए आदमी कितना श्रम करता है। शरीर के लिए नियमित रूप से भोजन ग्रहण करता है, पानी पीता है। शरीर को नहलाता है, अस्वस्थ होने पर दवाओं आदि का सेवन करता है।
आदमी जीवन में नशे में भी चला जाता है। कोई मद्यपान करने लगता है, कोई गुटखा, सिगरेट आदि का सेवन करने लगता है। नशा करना व्यसन होता है। नशा व्यक्ति के दिमाग को भ्रमित कर देता है, उन्मत्त कर देता है। ऐसे में आदमी पापाचार में भी जा सकता है। नशे से शरीर को भी नुक्सान होता है। नशे के कारण आदमी के जीवन में कई प्रकार समस्याएं भी आ सकती हैं। पारिवारिक कलह, स्वास्थ्य में गिरावट आ सकता है। आदमी जो कमाता है, वह भी उसमें गवां देता है। इसलिए आदमी को नशे मुक्त रहने का प्रयास करना चाहिए। नशामुक्त जीवन जीने से आदमी अनेक समस्याओं से मुक्त हो सकता है और उसका जीवन अच्छा बन सकता है। नशा जैसे व्यसनों का त्याग कर आदमी अपने जीवन को सुखी बनाने का प्रयास कर सकता है। आदमी के मन में संकल्प जाग जाए और वह उस पर दृढ़ हो जाए तो उसके जीवन में बदलाव हो सकता है। उक्त पावन पाथेय जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा के प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने नरसापुर स्थित नाहर इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड परिसर में मंगलवार को आयोजित प्रातः के मंगल प्रवचन कार्यक्रम के दौरान समुपस्थित श्रद्धालुओं को प्रदान कीं।
इसके पूर्व आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपनी अहिंसा यात्रा के साथ कोनदराजानहल्ली स्थित श्री नारायणी फंक्शन हाॅल परिसर से मंगल प्रस्थान किया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गतिमान आचार्यश्री महाश्रमणजी के पीछे की ओर उदित सूर्य भी आकाश में गतिमान था। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-75 पर गतिमान अहिंसा यात्रा का कुशल नेतृत्व करते हुए आचार्यश्री आगे बढ़ते जा रहे थे। कर्नाटक की सीमा में प्रवेश के बाद बदले मौसम ने लोगों को सूर्य के ताप से काफी राहत प्रदान की है। साथ ही यहां चलने वाली प्रातः की हवा हल्की सिहरन भी पैदा करने वाली होती है। इस कारण प्रातः का मौसम और अधिक सुहावना हो जाता है। लगभग बारह किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री कोलार जिले के औद्योगिक क्षेत्र नरसापुर में स्थित नाहर इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड परिसर में पधारे। इस प्रतिष्ठान के मालिक व कर्मचारियों आदि ने आचार्यश्री का भावभीना अभिनन्दन किया। तत्पश्चात इस प्रतिष्ठान के परिसर में आयोजित मंगल प्रवचन में आचार्यश्री ने समुपस्थित श्रद्धालुओं को नशा मुक्त जीवन जीने और अपने जीवन को अच्छा बनाने की पावन प्रेरणा प्रदान की।
आचार्यश्री के आह्वान पर समुपस्थित प्रतिष्ठान के मालिक व परिवार वालों के साथ कर्मचारियों ने भी आचार्यश्री के श्रीमुख से अहिंसा यात्रा  के तीनों संकल्प स्वीकार किए। उसके उपरान्त प्रतिष्ठान के आॅनर व औरंगाबाद अक्षय तृतीया व्यवस्था समिति के अध्यक्ष श्री सुभाष नाहर व मंत्री श्री अनील नाहर ने अपनी आस्थासिक्त अभिव्यक्ति श्रीचरणों में अर्पित कर आचार्यश्री से पावन आशीष प्राप्त की।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अनिल अंबानी ने कहा- बीते 14 महीने में संपत्तियां बेचकर 35400 करोड़ रु. चुकाए
Next Article अध्यात्मिक मिलन एवं स्वागत समारोह, तेरापंथ एक अनुठा धर्म संघ

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?