By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अनिल अंबानी ने कहा- बीते 14 महीने में संपत्तियां बेचकर 35400 करोड़ रु. चुकाए
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtranational

अनिल अंबानी ने कहा- बीते 14 महीने में संपत्तियां बेचकर 35400 करोड़ रु. चुकाए

Last updated: June 11, 2019 4:21 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने मंगलवार को कहा कि उनके समूह ने पिछले 14 महीने में संपत्तियां बेचकर 35,400 करोड़ रुपए का कर्ज चुकाया है। मीडिया से बात करते हुए अंबानी ने भरोसा दिया कि रिलायंस ग्रुप बाकी कर्ज का भुगतान भी समय पर करने में सफल रहेगा।

जनवरी से अब तक अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों की वैल्यू 65% घटी
अनिल अंबानी का बयान ऐसे समय आया है जब ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखी जा रही है। जनवरी से अब तक ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों की वैल्यू 65% घट चुकी है।

अनिल ने बताया कि अप्रैल 2018 से मई 2019 तक रिलायंस कैपिटल, रिलायंस पावर, रिलायंस इन्फ्रा और इनसे जुड़ी कंपनियों का जो कर्ज चुकाया गया है, उसमें 24,800 रुपए मूल राशि और 10,600 करोड़ रुपए का ब्याज शामिल है। इतने भुगतान के लिए कोई और कर्ज नहीं लिया गया।

अनिल अंबानी ने यह भी कहा है कि उनके ग्रुप की कंपनियों को अलग-अलग दावों के तहत 30,000 करोड़ रुपए मिलने हैं। रेग्युलेटर्स और अदालतों ने इन दावों पर आखिरी फैसले नहीं दिए हैं।

रिलायंस ग्रुप पर 1 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। इसमें 49,000 करोड़ रुपए का कर्ज रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) पर है। कुछ महीने पहले आरकॉम ने दिवालिया होने की अर्जी दी थी जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

पिछले 2 साल में रिलायंस ग्रुप की जिन दो बड़ी संपत्तियों की बिक्री सफल रही, उनमें रिलायंस पावर का डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस और ग्रुप का म्यूचुअल फंड कारोबार शामिल है। मुंबई स्थित आरकॉम का डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार 18,000 करोड़ रुपए में अडाणी ग्रुप को बेचा था। म्यूचुअल फंड बिजनेस में 6,000 करोड़ रुपए में पार्टनर निप्पन ग्रुप को हिस्सेदारी बेची थी। इंश्योरेंस कारोबार की बिक्री के लिए डील होना बाकी है। इसके अलावा रिलायंस कैपिटल ने बिग एफएम की बड़ी हिस्सेदारी 1,200 करोड़ रुपए में जागरण ग्रुप को बेचने की डील भी की है।

रिलायंस ग्रुप की जियो को स्पेक्ट्रम बिक्री की डील पूरी नहीं हो पाई थी। अनिल अंबानी की आरकॉम ने पिछले साल बड़े भाई मुकेश अंबानी की जियो को 23,000 करोड़ रुपए में स्पेक्ट्रम बेचने की डील की थी। लेकिन, सरकार की ओर से मंजूरी में देरी होने की वजह से दोनों कंपनियों ने सहमति से डील रद्द कर दी।

मुकेश अंबानी ने इस साल अप्रैल में 485 करोड़ रुपए देकर छोटे भाई अनिल अंबानी को जेल जाने से बचाया था। एरिक्सन के भुगतान के विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी से कहा था कि तय समय पर भुगतान नहीं किया तो अवमानना की कार्रवाई होगी और जेल जाना पड़ेगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जीवन की समस्याओं व मोक्ष की प्राप्ति में बाधक होती हैं कुछ दुर्बलता: आचार्यश्री महाश्रमण
Next Article नरसापुर औद्योगिक क्षेत्र में आध्यात्म के जगत के महासूर्य का मंगल पदार्पण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?