सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जीवन की समस्याओं व मोक्ष की प्राप्ति में बाधक होती हैं कुछ दुर्बलता: आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

जीवन की समस्याओं व मोक्ष की प्राप्ति में बाधक होती हैं कुछ दुर्बलता: आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: June 11, 2019 4:02 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

-कोलार पहुंची शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी की अहिंसा यात्रा
-राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 75 पर गतिमान ज्योतिचरण ने लगभग दस किलोमीटर का किया विहार
-अपने आराध्य की अभिवन्दना में जुटे कोलारवासी, दी भावनाओं को अभिव्यक्ति

10.06.2019 कोनदराजानहल्ली, कोलार (कर्नाटक): जन-जन के मानस को अपनी अमृतवाणी से सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति का संदेश प्रदान करने वाले, लोगों को सन्मार्ग दिखाने वाले, मानवता के मसीहा, जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी अहिंसा यात्रा के साथ सोमवार को कोलार के बाहरी भाग कोनदराजानहल्ली स्थित श्री नारायणी फंक्शन हाॅल परिसर में पधारे।
इसके पूर्व आचार्यश्री महाश्रमण जी ने अपनी अहिंसा यात्रा के साथ सोमवार को प्रातः हुडुकुला स्थित गवर्नमेंट हाईस्कूल से मंगल प्रस्थान किया। आचार्यश्री जिस मार्ग से गतिमान थे उस मार्ग के दोनों ओर सब्जी व अन्य फल-फूल के पौधे अपनी हरितिमा से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। कई बीघे में लगी सब्जियां किसानों के मेहनत को दर्शा रही थीं। रास्ते में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं पर आशीषवृष्टि करते हुए आचार्यश्री आगे बढ़ते जा रहे थे। कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने के उपरान्त आचार्यश्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 75 पर पधारे। अब तक न जाने कितने राजमार्गों को अपने चरणरज से पावन बनाने वाले आचार्यश्री जब इस राजमार्ग पर गतिमान हुए तो मानों राजमार्ग ने भी अपने राज्य अतिथि का अभिनन्दन किया।
आचार्यश्री का आज का प्रवास हालांकि राजमार्ग के किनारे स्थित श्री नारायणी फंक्शन हाॅल में होना था, किन्तु भक्तों पर कृपा करते हुए आचार्यश्री लगभग ढाई किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर कोलार नगर में पधारे। अपने आराध्य को अपने नगर में पाकर कोलारवासी खुशी से झूम उठे। उनके प्रसन्न चेहरे उनकी प्रसन्नता को बयां कर रहे थे। लोगों को अपने दर्शन और आशीष से लाभान्वित करने के उपरान्त आचार्यश्री निर्धारित प्रवास स्थान में पधारे। इस प्रकार आचार्यश्री ने कुल लगभग तेरह किलोमीटर की यात्रा की।
श्री नारायणी फंक्शन हाॅल परिसर में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में आचार्यश्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को पावन प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि आदमी में कुछ ऐसी दुर्बलताएं होती हैं, जिसके कारण वह मोक्ष को नहीं प्राप्त कर सकता और न ही वर्तमान जीवन की समस्याओं का पार पा सकता है। इन दुर्बलताओं में पहला है आदमी की चण्ड प्रकृति। तेज गुस्सा करने वाला आदमी न तो मोक्ष को प्राप्त कर सकता है और न ही जीवन की समस्याओं से मुक्त हो सकता है। आदमी को अपने गुस्से को नियंत्रित करने का प्रयास करना चाहिए। जो शांत होते हैं, वे साधु होते हैं। हालांकि कभी साधु को भी गुस्सा आ जाए, किन्तु साधु के लिए गुस्सा त्याज्य है। जिसमें अहंकार, चुगलखोरी, अनुशासनहीनता, अविनीतता, अविवेकी, उदण्ड प्रकृति का आदमी भी मोक्ष को नहीं प्राप्त कर सकता और जीवन की समस्याओं में ही उलझा रह सकता है। इसलिए आदमी को उन अवगुणों से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए। अवगुणों को दूर करने से जीवन की समस्याओं से भी पार पा सकता है और कभी मोक्ष का भी वरण कर सकता है।
मंगल प्रवचन के पश्चात आचार्यश्री ने समुपस्थित कोलारवासियों को अहिंसा यात्रा की संकल्पत्रयी प्रदान की। बालक समकित बांठिया, श्री रंजीत नवलखा, बालिका नविता मुथा, सुश्री खुशी नवलखा, श्री अंकुश कुंकलु, श्रीमती प्रीति बांठिया ने आचार्यश्री के स्वागत में अपनी भावाभिव्यक्ति दी। नन्हीं बालिका धृति मुथा ने अपनी भावपूर्ण अभिव्यक्ति दी। कोलार-महिला मण्डल व स्थानकवासी समाज, मूर्तिपूजक समाज की महिलाओं व कोलार से संबंधित बेटियों ने अपने-अपने गीतों के माध्यम से आचार्यश्री के चरणों की अभ्यर्थना की। श्री नारायणी फंक्शन हाॅल के आॅनर श्री गोविन्द राय ने अपनी आस्थासिक्त अभिव्यक्ति दी और आचार्यश्री से पावन आशीर्वाद प्राप्त किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लापता हुए विमान-32 का मिला मलबा, 13 लोग थे इस विमान में सवार
Next Article अनिल अंबानी ने कहा- बीते 14 महीने में संपत्तियां बेचकर 35400 करोड़ रु. चुकाए
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्त्री के बिट्टू का खतरनाक रूप\! Gunmaaster G9 में अपारशक्ति खुराना बने खूंखार विलेन, अपने दमदार अंदाज से मचाएंगे तहलका
entertainment
November 12, 2026
‘जेलर 2’ की धमाकेदार कामयाबी के बाद अब साल की सबसे चर्चित फिल्म ‘ओम’ को नॉर्थ इंडिया में रिलीज़ करेगा पेन मरुधर!
entertainment
November 12, 2026
हम वायु प्रदूषण के मामले में ‘विश्वगुरु’ क्यों बनते जा रहे हैं, खरगे ने मांगा मोदी से जवाब
national
November 10, 2026
पटाखों की दुकानों पर दिखा हम्ज़ा अली मजारी का जलवा, इस दिवाली रणवीर सिंह का रहा दबदबा
entertainment
November 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?