साउथैंप्टन: वर्ल्ड कप का 15वां मैच दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज के बीच सोमवार को साउथैम्पटन में बारिश के कारण रद्द हो गया। दोनों टीमों के एक-एक मिले। इस वर्ल्ड कप में यह दूसरा मौका है जब बारिश के कारण कोई मैच रद्द हो गया। इससे पहले ब्रिस्टल में 7 जून को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच का मुकाबला भी बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था। वहीं, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 4 जून को कार्डिफ में खेले गए मैच का नतीजा डकवर्थ लुईस नियम के तहत निकला था।
साउथैम्पटन में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। तीसरे ओवर में ही ओपनर हाशिम अमला छह रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शेल्डन कॉटरेल ने क्रिस गेल के हाथों कैच आउट कराया। कॉटरेल ने एडेन मार्कराम (5) को विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच कराया। 7.3 ओवर के बाद अंपायरों ने बारिश के कारण मैच रोक दिया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस और क्विंटन डीकॉक नाबाद रहे। डुप्लेसिस ने शून्य और डीकॉक 17 रन बनाकर खेल रहे थे।
बारिश के कारण दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज मैच रद्द

